वन बाय टू के हीरो नहीं बनना चाहते थे अभय!
अभय देओल का मानना है कि उन लकी एक्टर्स में से हैं जो जब भी किसी फिल्म में काम करते तो अपने अंदर की एक्टिंग प्रतिभा को और भी निखरा हुआ पाया। अभय देओल चाहते हैं कि अपने प्रोडक्शन हाउस के जरिये वो कुछ नये लेखों, निर्देशकों और एक्टरों को एक प्लेटफॉर्म दें और उनकी प्रतिभा को लोगों के सामने लेकर आएं। अभय अपनी फिल्मों के जरिये एक नया सिनेमा लोगों के सामने लाना चाहते हैं। जिसमें कमर्शियल मसाले ना होकर आर्ट फैक्टर ज्यादा होगा। इस सिनेमा को अभय ने मिडिल ऑफ दि रोड सिनेमा का नाम दिया है।
अभय देओल ने वन बाय टू फिल्म की कास्ट में शामिल ना होने का फैसला किया था लेकिन फिल्म की टीम को लगा कि अभय देओल ही इस फिल्म के लीड एक्टर के रुप में फिट होते हैं। अभय देओल का कहना है मैं चाहता हूं कि मेरा प्रोडक्शन हाउस एक क्रिएटिव हब हो जिसमें नये टैलेंट्स को लॉंच किया जाए। हम चाहते हैं कि हमें नये लेखकों, निर्देशकों और एक्टरों के साथ काम करने का मौका मिले।


Click it and Unblock the Notifications












