दो साल से घर में बैठे Abhay Deol की हो गई कैसी हालत, एक्टिंग छोड़कर नाइट क्लब में कर रहे ऐसे-ऐसे काम

Abhay Deol

Abhay Deol Video: बॉलीवुड में ऐसे कई एक्टर्स हैं जो अपने क्वालिटी कामों के लिए जाने जाते हैं लेकिन उनकी सेलेक्टिव चॉइस होने के कारण, उन्हें नुकसान भी भुगतना पड़ता है और ऐसा ही एक्टर के साथ हो रहा है। हम जिस एक्टर की बात कर रहे हैं, उन्हें पिछले कई सालों से काम नहीं मिला और उनकी लास्ट हिट फिल्म को भी गूगल से खोजकर निकालना पड़ता है।

अभय का हैरान कर देने वाला वीडियो

हाल ही में बॉलीवुड एक्टर अभय देओल का वीडियो सामने आया है और वो इस वीडियो में कुछ अलग ही काम करते नजर आ रहे हैं। एक्टर अभय देओल, जिन्हें आखिरी बार 2023 की क्राइम सीरीज ट्रायल बाय फायर में देखा गया था, वो हाल ही में दिल्ली के गुरुग्राम में एक नाइट क्लब में नजर आए। यहां उन्होंने क्लब में डीजे बनकर लोगों को हैरान कर दिया।

एक्टिंग छोड़ कर रहे ये काम

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि 49 साल के एक्टर अभय देओल स्मोक कर रहे हैं और फिर डीजे प्ले कर रहे हैं। ये वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, हर कोई जानना चाहता है कि आखिर अभय देओल डीजे क्यों बन गए?

फिल्मों को लेकर सेलेक्टिव रहे हैं अभय

अभय देओल ने अपने करियर में काफी चुनिंदा फिल्में की हैं। वो कई नामी-गिरामी मूवीज का हिस्सा बन चुके हैं जैसे- आइशा, जिंदगी ना मिलेगी दोबारा, देव डी, शांघाई, रांझणा आदि। इन सभी फिल्मों में अभय की एक्टिंग को लोगों ने खूब सराहा है।

सनी देओल के भाई हैं अभय

अभय का बैकग्राउंड फिल्मी है। वो सनी देओल और बॉबी देओल के भाई हैं लेकिन सगे नहीं। वो सनी और बॉबी के कजिन भाई है। अभय देओल ने अपने करियर की शुरुआत साल 2005 में फिल्म सोचा ना था से की थी। इस फिल्म में एक्टर के अपोजिट आयशा टाकिया नजर आई थीं।

More from Filmibeat

Read more about: abhay deol
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X