अभय देओल ने जिंदगी ना मिलेगी दोबारा 2 को लेकर दिया बड़ा बयान, जानिए आप भी
पिछले काफी दिनों से जिंदगी ना मिलेगी दोबारा के सीक्वल की बात चल रही थी और अब अभय देओल ने खुलकर इसके बारे में बात की है। उन्होने कहा कि जिंदगी ना मिलेगी दोबारा की टीम सीक्वल के लिए पूरी तरह से तैयार है लेकिन लेकिन डायरेक्टर जोया अख्तर को इसके लिए सही कहानी की तलाश है। फिल्म में ऋतिक रोशन, फरहान अख्तर और अभय देओल थे। 2011 में आई यह फिल्म तीन दोस्तों की कहानी थी जो अपने सपनों के वेकेशन को सच्चाई में बदलना चाहते हैं खासकर तब जब एक की सगाई हो जाती है।
ऐसी खबरें आ रही थी कि जोया अख्तर गली ब्वॉय की शूटिंग खत्म करने के बाद इस प्रोजेक्ट पर काम करेंगी। सीक्वल की संभावना के बारे में पूछने पर अभय देओल ने कहा कि "यह तबसे चल रहा है जब फिल्म रिलीज हुई थी।
मुझे लगता है कि ऋतिक ने जोया को आइडिया दिया है लेकिन इसके जोया के पास समय और कहानी होनी चाहिए जो वो दर्शकों तक पहुंचाना चाहती हैं।"

अभय देओल ने इस दौरान अपनी अगली आने वाली फिल्म नानू की जानू के बारे में भी बात की जो एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है।इस फिल्म में उनके साथ पत्रलेखा नजर आएंगी। फिल्म 20 अप्रैल को रिलीज होगी। इसी इवेंट के दौरान अभय देओल ने शाहरुख खान के साथ काम करने के अनुभव के बारे में भी बात की।उन्होंने कहा कि "मेरा जीरो में कैमियो है। मेरे पास करने के लिए कुछ खास है नहीं। मेरा शाहरूख खान और कैटरीना कैफ के साथ सीन भी है लेकिन मैं फिलहाल ज्यादा कुछ नहीं कह सकता हूं। जिंदगी ना मिलेगी दोबारा के बाद उनके साथ काम करना अच्छा था।"
रिपोर्ट्स की मानें तो अभय देओल जीरो में कैटरीना कैफ के ब्वॉयफ्रेंड की भूमिका में हैं। अभय देओल इस फिल्म में काम करने के लिए इसलिए राजी हुए क्योंकि वो आनंद एल रॉय के अच्छे दोस्त हैं और रांझणा और हैप्पी भाग जाएगी में भी उनके साथ काम कर चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications