शाहरूख से ज्यादा अच्छी तमिल बोलते हैं अभय
बॉलीवुड में अभय देओल अपनी अलग ही अदाकारी और फिल्मों के चुनाव के लिए जाने जाते हैं। वह अब जल्द ही फिल्म शंघई में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ इमरान हाशमी और काल्कि कोचलिन भी पर्दे पर नजर आएंगे। देखें शंघई फिल्म का ट्रेलर
अभय इस फिल्म में कृष्णन के किरदार में नजर आएंगे जो की तमिल ब्राम्हण है और वह एक आईएएस ऑफिसर है जिसकी पोस्टिंग महाराष्ट्रा में हुई है। अभय इस रोल के साथ कोई समझौता नहीं करना चाहते थे। वह चाहते थे कि जब वह डायलॉग बोले तो उनकी बोली से वह साउथ इंडियन लगें।
इस फिल्म के निर्देशक दिबाकर बैनर्जी का कहना है कि अभय ने इस फिल्म के लिए काफी मेहनत की है। दिबाकर अभय की बोली से इस हद तक प्रभावित है कि वह तो कहते हैं कि अभय शाहरूख खान से ज्यादा अच्छी तमिल बोल लेते हैं। आपको याद होगा की शाहरूख ने फिल्म रॉ वन में तमिल गेम डेवलपर का ही किरदार निभाया था।
अभय ने इस फिल्म के लिए खास तौर पर तमिल भाषा का ज्ञान लिया और तमिल इंस्ट्रक्टर की मौजूदगी में ही वो डायलॉग डेलीवर भी किया करते थे। अगर इस डायलॉग में जरा भी किसी तरह की कोई कमी लगती तो अभय उसे और प्रैक्टिस करने के बाद ही कहते।


Click it and Unblock the Notifications











