बॉलीवुड में गुटबाजी पर अभय देओल ने खोली पोल, कहा- "सुशांत की मौत ने सच बोलने को मजबूर किया"
एक्टर अभय देओल इन दिनों तीखे स्वर के साथ अपनी बात रखते नजर आ रहे हैं। लेटेस्ट इंटरव्यू में एक बार फिर अभय देओल ने बॉलीवुड में गुटबाजी को लेकर हमला बोला। उन्होंने युवा एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि वह सुशांत के बारे में सुनकर हैरान रह गए थे।
नेपोटिज्म को लेकर बॉलीवुड में घमासान मचा हुआ है। सोशल मीडिया पर लगातार स्टारकिड्स व फिल्ममेकर्स को ट्रोल किया जा रहा है। यूजर्स व कई स्टार्स ने खुलेआम बोला है कि बॉलीवुड में नए टेलैंट को नेपोटिज्म, गुटबाजी के चलते नजरअंदाज कर दिया जाता है।
Recommended Video
ऐसे घमासान माहौल के बीच अभय देओल ने हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में कहा कि, बॉलीवुड में ये सब आज से नहीं बल्कि कई दशकों से चला आ रहा है। वहीं उन्होंने ये भी कहा कि सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड ने मुझे इन सब कमियों और छल के बारे में बोलने पर मजबूर कर दिया है।


Click it and Unblock the Notifications











