अभय दोओल की रॉकिंग शादी

प्रोडक्शन हाउस के प्रवक्ता के मुताबिक एकता कपूर फिल्म की शूटिंग पुराने नाम से ही जारी रखेंगी, लेकिन रिलीज़ होने के पहले इसे रॉक द शादी नाम दिया जायेगा। असल में फिल्म का पहला नाम एकता को पसंद नहीं आ रहा था, लिहाजा उन्होंने टीम के सदस्यों से नया नाम देने के लिए कहा। कई जवाब मिले, जिनमें अभयद का दिया हुआ यह नाम उन्हें पसंद आया।
अभय देओल इस फिल्म में जेनीलिया डिसूजा के साथ दिखाई देंगे। उन्होंने फिल्म में एक आइटम सॉन्ग भी किया है। यह फिल्म पंजाबी मिक्स भाषा यादी फन-जाबी में बनी है। फिल्म में प्रीति देसाई भी हैं।


Click it and Unblock the Notifications











