..................... Abhay deol opens up on not working with Imtiaz Ali again - Hindi Filmibeat

वो केवल शाहरूख, शाहिद, रणबीर जैसे सुपरस्टार्स के साथ काम करते हैं!

अभय देओल एक बार फिर नानू की जानू के साथ परदे पर वापसी कर चुके हैं और इस दौरान वो प्रमोशन में खुलकर बातचीत कर रहे हैं। ऐसे ही एक इवेंट के दौरान अभय देओल से इम्तियाज़ अली के बारे में पूछा गया।

दरअसल, अभय देओल ने इम्तियाज़ अली के साथ सोचा ना था नाम की फिल्म से डेब्यू किया था। ये इम्तियाज़ की भी डेब्यू फिल्म थी और इसे सनी देओल - धर्मेंद्र की विजेयता फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया था।

abhay-deol-opens-up-on-not-working-with-imtiaz-ali-again

इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था और आज भी इसे इम्तियाज़ अली का बेस्ट माना जाता है। अभय देओल से पूछा गया कि उन्होंने दोबारा इम्तियाज़ अली के साथ काम क्यों नहीं किया।

इस पर अभय देओल का कहना था कि मैं तो काम करने को तैयार था लेकिन इम्तियाज़ अली का ट्रेंड देखिए। उन्होंने केवल सुपरस्टार्स के साथ काम किया है। रॉकस्टार में रणबीर, लव आज कल में सैफ, फिर जब वी मेट में शाहिद कपूर।

और सबसे लेटेस्ट तो उन्होंने शाहरूख खान के साथ काम किया है। तो इम्तियाज़ केवल सुपरस्टार्स के साथ काम करते हैं। अब इम्तियाज़ अपनी अगली फिल्म के साथ क्या नया करते हैं ये तो फिल्म के बारे में कुछ पता चले तो ना। वैसे इनमें से आपकी फेवरिट फिल्म कौन सी थी?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X