शाहरूख की फिल्म में मेरा बहुत छोटा सा कैमियो रोल है, मैंने कुछ किया ही नहीं है
अभय देओल शाहरूख खान स्टारर ज़ीरो में कैमियो कर रहे हैं ये सुनकर ही दर्शक खुश हो गए थे। अभय देओल ने हाल ही में अपनी आने वाली फिल्म नानू की जानू के प्रमोशन के दौरान, ज़ीरो पर भी बात की।
उन्होंने बताया कि फिल्म में मेरा बहुत छोटा सा रोल है। मैंने ज़्यादा कुछ नहीं किया है। बस एक सीन है जहां मैं शाहरूख और ज़ाहिर सी बात है कि कैटरीना है।

कैटरीना के साथ मैंने ज़िंदगी ना मिलेगी दोबारा में काम किया है तो उससे इतने सालों बाद मिलकर अच्छा लगा। बाकि फिल्म के बारे में बात करने के लिए ना मेरे पास ज़्यादा कुछ है ना ही मैं ज़्यादा बात कर सकता हूं।
गौरतलब है कि रिपोर्ट्स की मानें तो ज़ीरो में अभय देओल कैटरीना कैफ के बॉयफ्रेंड बने हैं जो उन्हें छोड़ देता है और इसी के बाद कैटरीना का प्यार पर से भरोसा उठ जाता है।
अभय देओल, शायद आनंद एल राय के फेवरिट डायरेक्टर हैं। रांझणा में उन्होंने आनंद के साथ काम किया था। इसके बाद वो आनंद एल राय प्रोडक्शन्स की हैप्पी भाग जाएगी में मुख्य भूमिका में थे।
ऐसे में अभय देओल का आनंद एल राय की फिल्म के लिए कैमियो शूट करना कोई सरप्राइज़ की बात नहीं है। वैसे भी उन्हें परदे पर देखना दर्शकों को काफी पसंद है।
आपको याद दिलाते हैं बॉलीवुड के वो कैमियो जो दर्शकों को बेहद पसंद आए -


Click it and Unblock the Notifications
