वो लोग ज़्यादा से ज़्यादा मुझे सीक्वल में CAMEO करने के लिए बुला लेंगे

अभय देओल को देखते ही चेहरे पर मुस्कान ज़रूर खिल जाती है। कोई भी फिल्म में वो छोटे से छोटे समय के लिए भी हो तो भी दर्शकों को मज़ा आ जाता है। उनकी आखिरी कॉमर्शियल फिल्म थी हैप्पी भाग जाएगी।

हैप्पी भाग जाएगी में बिलाल अहमद के किरदार में अभय देओल को काफी पसंद किया गया था। उन्होंने एक पाकिस्तानी लड़के की भूमिका निभाई थी जो क्रिकेटर बनना चाहता है, खुलकर जीना चाहता है लेकिन अपने पिता के रसूख के कारण पाकिस्तान का नेता होता है।

abhay-deol-opens-up-about-doing-happy-bhag-jaayegi-sequel

बिलाल के पल्ले पड़ जाती है, भारत से भाग कर आई हुई हैप्पी जिसे उसके घर पहुंचाते पहुंचाते बिलाल को उसकी सादगी और बेफिक्री से प्यार हो जाता है। इस फिल्म ने लोगों के दिल में अपने लिए अच्छी खासी जगह बनाई थी।

इसके बाद से फिल्म के सीक्वल की तैयारी चल रही थी। अब हैप्पी भाग जाएगी का सीक्वल फाइनल हो गया है जिसमें सोनाक्षी सिन्हा और डायना पेंटी है। अभय देओल से इस सीक्वल के बारे में पूछा गया।

अभय ने सधा हुआ जवाब देते हुए कहा कि मैं इस सीक्वल का हिस्सा बनना चाहूंगा, मुझे बहुत खुशी होगी। लेकिन उसके लिए मुझे आकर सीक्वल के लिए पूछना पड़ेगा जो कि अब तक नहीं हआ है।

मुझे पहले पार्ट में मुदस्सर के साथ काम करने में बहुत मज़ा आया। फिल्म के प्रोड्यूसर हैं आनंद एल राय जो कि मेरे बेहद करीब है। लेकिन ज़्यादा से ज़्यादा मुझे इस सीक्वल में कैमियो के लिए पूछा जा सकता है।

गौरतलब है कि अभय देओल, आनंद एल राय की अगली फिल्म ज़ीरो में भी एक कैमियो कर रहे हैं जहां वो कैटरीना कैफ के बॉयफ्रेंड की भूमिका में दिखाई देंगे।

दर्शक तो बस यही उम्मीद करेंगे कि अभय देओल हैप्पी भाग जाएगी सीक्वल में भी दिखाई दे जाएं। वैसे जानिए बॉलीवुड के आने वाले सीक्वल -

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X