शंघई के लिए तमिल सिखी अभय देओल ने

हमेशा ही अलग तरह की भूमिकाओं के साथ प्रयोग करते रहने वाले बॉलीवुड एक्टर अभय देओल की आने वाली फिल्म शंघई में कुछ अलग तो नही है लेकिन इस फिल्म के लिए उन्होंने तमिल भाषा सीख ली है। देखें शंघई का ट्रेलर

इस फिल्म में अभय के साथ इमरान हाशमी भी पर्दे पर दिखाई देंगे। अभय ने तमिल ब्राह्मण आईएएस अधिकारी की भूमिका निभाई है। ऐसे में उनके लिए तमिल सीखनी जरूरी थी। फिल्म के निर्देशक दिवाकर बनर्जी ने कहा कि अभय ने इसके लिए तीन महीने लगाए और तमिल में पारंगत हो गए।

बनर्जी का कहना है कि, अभय ने अपने किरदार के साथ न्याय करने के लिए तमिल सिखना जरूरी समझा। उन्होंने खुद ही करीब तीन महीने में तमिल सिखने के लिए कड़ी मेहनत की है। अभय ने मेरी फिल्म के लिए काफी मेहनत की है। बनर्जी ने कहा कि शंघाई अभय के अब तक के करियर की सबसे अहम फिल्म साबित होगी।

वैसे अपनी हर फिल्म में अभय एक अलग ही छाप छोड़ते हैं। लेकिन इसबार वो पहली बार इमरान हाशमी के साथ किसी फिल्म में नजर आएंगे। दर्शक उनके किरदार को कितना पसंद करती है इस बात का पता तो फिल्म के रिलीज होने के बाद ही पता चलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X