अभय देओल लिख रहे हैं स्क्रिप्ट

By Priya Srivastava

Abhay Deol
अभय देओल को बॉलीवुड में अपने अलग अंदाज के अभिनय के लिए माना जाता है। यह उनके अभिनय का ही जादू है कि दर्शक के साथ साथ खुद उनके परिवार के सदस्य भी उन्हें बेहद पसंद करते हैं। खुद हेमा मालिनी ने यह बात कही थी कि पूरे परिवार में अभय की एक्टिंग उन्हें सबसे ज्यादा पसंद आती है। यही वजह है कि अभय ने अभिनय के साथ साथ अपने प्रोडक्शन हाउस की भी शुरुआत की है और वे जल्द ही इसके बैनर तले फिल्मों का निर्माण करनेवाले हैं।

खबर आ रही है कि वह जल्द ही डॉक्यूमेंट्री फिल्मों का निर्माण करने जा रहे हैं और अभिनय के प्रोजेक्ट्स के साथ साथ वह कई स्क्रिप्ट लिखने में भी व्यस्त हैं। वे लगातार तीन फिल्मों की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं। लेकिन उन्होंने अब तक तय नहीं किया है कि वे किस फिल्म को पहले बनायेंगे। उन्होंने यह भी कहा है कि वे अपनी पहली फिल्म बिल्कुल अलग अंदाज में प्रस्तुत करने जा रहे हैं और इसके कलाकार भी बिल्कुल अलग होंगे।

नये चेहरे होंगे। लेकिन अभय ने यह साफ किया है कि भले ही उन्हें फिल्म बनाने में वक्त लगे। लेकिन वह बेकार के विषयों पर फिल्म बनाने के लिए बिल्कुल तैयार नहीं हैं। उन्होंने कहा है कि वे मानते हैं कि कहानी ही किसी फिल्म की सबसे महत्वपूर्ण तत्व होती है। उसे जब तक दुरुस्त नहीं रखा जायेगा। वे अपनी कहानी को आगे नहीं बढ़ायेंगे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X