अभय देओल ने सेक्सुअलिटी को लेकर दिया विवादित बयान, बोले- मैं बता नहीं मुझे महिलाएं...

Abhay Deol

Abhay Deol Sexuality: अभय देओल बॉलीवुड के एक मशहूर अभिनेता रह चुके हैं और आपको बता दें कि हाल ही में उन्होंने एक बेहद ही कंट्रोवर्शियल स्टेटमेंट दिया है जिसके चलते वह विवादों में आ गए हैं। दरअसल अभय देओल ने एक इंटरव्यू के दौरान अपनी सेक्सुअलिटी को लेकर एक बड़ा बयान दे दिया है और इसके बाद में काफी कंट्रोवर्सी भी हो रही है।

सनी देओल और बॉबी देओल के कजिन ब्रदर यानी कि अभय देओल की एक तस्वीर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल होती हुई नजर आ रही है। इतना ही नहीं इसके चलते काफी विवाद भी हो रहा है और इसमें वह खुद को किस करते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि इस दौरान वह आईने में खुद को किस कर रहे हैं।

लेकिन अब अभय देओल ने एक इंटरव्यू के दौरान बड़ा बयान दे दिया है और इसके चलते काफी विवाद भी देखने को मिल रहा है। दरअसल तस्वीर जो वायरल हो रही है वह उनका फोटो शूट है। उन्होंने इस फोटोशूट को द डर्टी मैगजीन के लिए करवाया और इसके लिए उन्होंने इंटरव्यू भी दिया है।

अभय देओल को इस दौरान सेक्सुअलिटी को लेकर बात करते देखा गया। उनसे सवाल किया गया कि आप सेक्सुअलिटी को लेकर क्या कहना चाहेंगे, जब उनकी कम बैक फिल्म बन टिक्की को एक क्वीर डायरेक्टर डायरेक्ट कर रहे हैं। इस पर एक्टर ने कहा कि इस पूरे मामले को स्पेक्ट्रम की तरह देखते हैं।

अभय देओल आगे कहते हैं कि "इसको लेकर यहां पर लोग आपको अलग तरीके से देखेंगे और मैं इसको लेकर खुद को परिभाषित नहीं कर सकता हूं। ऐसा भी हो सकता है कि यह काफी विवादित लगे लेकिन मैं अपनी सेक्सुअलिटी को डिफाइन नहीं कर पाऊंगा। मुझे सेक्सुअलिटी को जज करने का वेस्टर्न तरीका बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगता है।"

एक्टर ने इस पर आगे कहा कि "ऐसा इसीलिए क्योंकि वेस्टर्न में या तो आप किसी लड़के के प्रति या फिर किसी लड़की के प्रति आकर्षित होते हैं। लेकिन मुझे पूर्वी तरीका बहुत अच्छा लगता है और इसमें आपका आकर्षण के प्रति कोई भी पाबंदी नहीं होती। लेकिन मैं यह नहीं बता पाऊंगा कि मैं लड़कियों के प्रति आकर्षित हूं या लड़कों के प्रति।"

अभय देओल न्यूज़ पर आगे बात करते हुए कहा कि "यह सुनने में बहुत विवादित लग रहा है लेकिन ऐसा ही है। मैं अपनी जिंदगी में हर तरीके के अनुभव ले चुका हूं और आगे भी इसी तरीके से करता रहूंगा। हम सभी में एक पुरुष और एक स्त्री होती है। मैं नहीं जानता कि इसको किस तरीके से कहना चाहिए लेकिन यह ऐसा ही है।"

More from Filmibeat

Read more about: abhay deol
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X