अरे मैं दिवालिया नहीं हुआ हूं- अभय देओल!

Abhay Deol clarifies i am not facing financial difficulties
बॉलीवुड में अक्सर सेलिब्रिटीज को लेकर कुछ ऐसी खबरें आती हैं जिनपर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। यही खबरें जब सितारों तक पहुंचती हैं तो वो खुद भी हैरान रह जाते हैं कि आखिर मीडिया इस तरह की खबरें कैसे बना सकता है। आज मीडिया पर नाराज हैं अभय देओल। अभय जिन्होंने अपने अब तक के करियर में भले ही कमर्शियल सफलता का मजा ज्यादा ना लिया हो लेकिन बतौर एक्टर लोग उनकी बहुत इज्जत करते हैं। अभय देओल को लेकर पिछले ही दिनों कुछ खबरें आ रही थीं कि वो आर्थिक परेशानियों से गुजर रहे हैं। इन खबरों के पीछे वजह बतायी गयी कि पिछले कुछ समय से उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर रही हैं।

इसके अलावा हाल ही में अभय देओल ने अपनी गर्लफ्रैंड के साथ वन बाय टू फिल्म की थी जिसे उन्होंने को-प्रोड्यूस भी किया था। लेकिन वो फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट गयी। अभय ने फिल्मों को प्रोड्यूस करने के लिए कई छोटे छोटे ऋृण भी लिये थे जिन्हें चुकाने के लिए अभय काफी मुश्किलों में घिर गये। खबर तो ये भी है कि अभय इतनी ज्यादा मुश्किल में फंस गये कि उन्होंने अपना घर भी गिरवी रख दिया। लेकिन अभय देओल का कहना है कि ऐसा कुछ भी नहीं है। अभय देओल ने कहा मैंने सामान्य ऋृण लिया था। मीडिया कभी कभी छोटी बातों को भी बहुत बड़ा बना देती है। मैंने देव डी के बाद भी ऋृण लिया था। लेकिन उसके सफल होने के चलते इस तरह की खबरें नहीं आईं।

हालांकि ये बात सच है कि अभय देओल वाकई कुछ परेशानियों से जूझ रहे हैं लेकिन ये परेशानी शायद इतनी भी बड़ी नहीं है जितना मीडिया इसे बना रही है। हाल ही में सन्नी देओल से भी जब मीडिया ने अभय देओल को लेकर पूछा तो उन्होंने कहा कि ये सब खबरें आप ही बनाते हैं। लेकिन अक्सर इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं होती। वैसे ये सोचने वाली बात है कि अभय देओल ने इस खबर को लेकर इतने दिनों से कोई टिप्पणी नहीं की और आज आखिरकार वो इसपर बोले। खैर जो भी हो लेकिन अभय ने ये तो बता दिया है कि वो दिवालिया नहीं हुए हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X