प्रीति जिंटा ने अभय देओल संग मनाई 'डिंपल दिवाली', रखी मजेदार प्रतियोगिता, देखें तस्वीरें
कोरोना की वजह से लगभग दो सालों के बाद बॉलीवुड स्टार्स ने शानदार तरीके दिवाली का त्योहार मनाया है। लगभग सभी बड़े स्टार्स दिवाली के मौके पर पार्टी और गेट-टूगेदर करते नजर आए। सोशल मीडिया पर भी इस साल बॉलीवुड स्टार्स की दिवाली की तस्वीरें धड़ल्ले से वायरल हो रही हैं। वहीं, यह दिवाली प्रीति जिंटा के लिए भी बेहद खास था क्योंकि बच्चों के जन्म के बाद यह उनकी पहली दिवाली थी।
अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, करीना कपूर जैसे स्टार्स की दिवाली फोटो के अलावा प्रीति जिंटा की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। प्रीति जिंटा ने इस साल अभय देओल के साथ दिवाली का त्योहार मनाया। इस सेलिब्रेशन को उनके फैंस ने दीपावली नहीं बल्कि 'डिंपावली' कहा है।

दरअसल, अभय देओल ने दिवाली सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में अभय देओल ने लिखा- 'दिवाली पर ये कॉम्पीटिशन कुछ इस तरह रहा किसके पास गहरे डिंपल है। मैंने कहा मेरे पास दो हैं। उसने कहा कि उसे एक से ज्यादा की जरूरत नहीं है। काश मैं सुंदर होता...'
दोनों ने साथ में अपनी डिंपल को फ्लॉन्ट करते हुए प्यारी तस्वीरें भी शेयर की हैं। फैंस को अभय देओल और प्रीति जिंटा की यह तस्वीरें काफी पसंद आ रही हैं। कई यूजर्स ने उन्हें 'डिंपल वाली दिवाली' विश किया है। वहीं, कई यूजर्स उन्हें 'हैप्पी डिंपावली' और 'हैप्पी डिंपल दिवाली' भी कह रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











