प्रीती के साथ तो मेरी जनमों पहले ही शादी हो चुकी है- अभय देओल!

जहां एक प्रीती ने शादी की बात पर कहा कि अभी वो लोग शादी के बारे में नहीं सोच रहे हैं वहीं अभय देओल ने ये कहकर चौंका दिया कि प्रीती के साथ तो उनकी शादी काफी समय पहले ही हो चुकी है। फिर हंसते हुए अभय ने कहा कि जनमों पहले ही प्रीती के साथ वो शादी कर चुके हैं। और अब तो हो सकता है कि अगले जनम में तलाक भी हो जाए। तो कुल मिलाकर अभय अपनी और प्रीती की शादी की बात पर तो मुकर गये और बड़ी ही खूबसूरती के साथ उन्होंने ये कह दिया कि प्रीती के साथ अभी शादी करने का कोई इरादा नहीं है। वैसे भी दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे हैं और दोनों साथ में बहुत खुश हैं।
अभय देओल की बतौर निर्माता वन बाय टू पहली फिल्म है। पहले तो अभय फिल्म में एक्टिंग करने के लिए तैयार नहीं थे लेकिन जब उन्हें फिल्म की राइटर देविका ने कहा कि वो ही वन बाय टू के हीरो का किरदार अच्छी तरह से निभा सकते हैं तो अभय ने तुरंत ही हां कर दी। अभय ने ये भी कहा कि वो ये फिल्म इसलिए नहीं करना चाहते थे क्योंकि मीडिया में लोगों की सोच बहुत छोटी है। अगर अपनी ही निर्माण की गयी फिल्म में काम करो तो लोग कहेंगे कि खुद ही फिल्म बनाकर उसमें एक्टिंग कर रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











