ये क्या..अब इस फिल्म का भी बनेगा सीक्वल
अभय देओल और डायना पेंटी एक बार फिर साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। वह दोनों अपनी फिल्म हैप्पी भाग जाएगी के सीक्वल में नजर आयेंगे।
अभय देओल दोबारा अपनी एक फिल्म के सीक्वल में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म कोई और नहीं बल्कि हैप्पी भाग जाएगी है। साल 2016 में अभय देओल और डाएना पेंटी ने इस रोमांटिक कॅामेडी फिल्म में एक साथ नजर आए थे। भारत और पाकिस्तान के आपसी रिश्ते को इस फिल्म में बखूबी दर्शाया गया था।
दर्शकों ने भी इस फिल्म के कांसेप्ट को पसंद किया। इस फिल्म के निर्देशक मुदस्सर अजीज अब एक बार फिर हैप्पी भाग जाएगी 2 की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं। इस फिल्म को लेकर उनके पास आइडिया तैयार है। उन्होंने इस बारे में निर्माता आनंद एल राय से भी बातचीत कर ली है।

आनंद एल राय की हामी भरने के बाद अब वह इस फिल्म की स्क्रिप्ट पर रफ्तार से काम कर रहे हैं। अक्टूबर के अंत तक लेखक मुदस्सर अजीज इस फिल्म की स्क्रिप्ट का काम पूरा कर देंगे।हैप्पी भाग जाएगी की तरह इस बार भी फिल्म की कहानी महिला किरदार के ईद-गिर्द घूमती हुई नजर आएगी।
साथ में पार्ट वन के सभी एक्टर, अभय देओल,डायना पेंटी, अली फैजल ,जिमी शेरगिल इस फिल्म का हिस्सा होंगे। इसके साथ दो नए एक्टरों को भी इस फिल्म की कहानी से जोड़ा जाएगा। जल्द ही स्क्रिप्ट तैयार होने के बाद वह कास्टिंग पर काम शुरू कर दिया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications