..................... 'मनोरमा सिक्स फीट अंडर' से चमके अभय के सितारे Abhay got popularity by 'Manorama six feet 'under - Hindi Filmibeat

'मनोरमा सिक्स फीट अंडर' से चमके अभय के सितारे

By Staff


फिल्म 'सोचा न था' से फिल्मों में कदम रखने वाले अभय देओल ने शायद अपने करियर के बारे में भी सोचा न था। फिल्म दर फिल्म अपने अभिनय का लोहा मनवाने की चाह में अभय को सफलता मिली रीमा काग्ती की फिल्म 'हनीमून ट्रावेल्स प्राइवेट लिमिटेड' में, इस फिल्म में उनके अभिनय को काफी सराहा गया। मगर सफल होने की उनकी चाहत पूरी की नवदीप की फिल्म 'मनोरमा सिक्स फीट अंडर' ने। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भले ही कोई हंगामा न कर पाई हो मगर अभय को एक कलाकार के रूप में जगह दिलाने में काफी कामयाब हुई।

इस फिल्म की बदौलत अभय को और तीन फिल्मों के ऑफर मिले हैं जिनमें बेहतरीन निर्देशकों के साथ बेहतरीन किरदार भी हैं। जिन तीन फिल्मों का हम ज़िक्र कर रहे हैं उनमें पर्सेप्ट पिक्चर्स की "जंक्शन " है। इसके निर्देशक अतुल सबरवाल हैं। दूसरी फिल्म 'देव दी' है। यह फिल्म आधुनिक देवदास पर आधारित है जिसके निर्देशक अनुराग कश्यप हैं। साथ ही अगली फिल्म है दिवाकर बैनर्जी की 'ओह लकि' , जो सिरीयस कॉमेडी होगी। तीनों फिल्मों की शूटिंग बहुत जल्द शुरू होने वाली है।

अब तक अभय को कलाकार के रूप में मान्यता नहीं मिल पाई थी मगर नवदीप की फिल्म 'मनोरमा सिक्स फीट अंडर' से उनकी गिनती कलाकारों में होने लगी। अब अनुराग और दिवाकर बैनर्जी जैसे बेहतरेन निर्देशकों के साथ काम करने के बाद हमें यकीन है अभय के अभिनय में नई जान आ जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X