देव डी से सफल हुए अभय व अनुराग

इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया है। इस फिल्म में एक आधुनिक देवदास को पेश किया गया है। फिल्म में अभय ने देवदास माही गिल ने पारो और कलकी कोएचलिन ने चंद्रमुखी की भूमिका निभाई है।
फिल्म ने बॉक्स आफिस पर सफलता दर्ज की है। इससे पहले अनुराग की फिल्म नो स्मोकिंग और ब्लैक फ्राइडे आई थी दोनो को सराहना मिली थी लेकिन इन दोनो ने व्यावसायिक रूप से मुनाफा नही कमाया था।
वही अभय देओल के लिए भी सोचा न था, ओए लक्की लक्की ओए और एक चालीस की लास्ट लोकल ने इस तरह की सफलता नही दिलाई थी। पर अब देव डी ने उनके करियर को पहली बॉक्स आफिस की सफलता दे दी है।


Click it and Unblock the Notifications











