अब्दुल्ला बिन मोहम्मद अल हामिद ने DNEG के साथ मिलकर विजुअल एंटरटेनमेंट और AI पर की बातचीत

Abdullah bin Mohammed Al Hamid - यूएई नेशनल मीडिया ऑफिस और यूएई मीडिया काउंसिल के प्रमुख अब्दुल्ला बिन मोहम्मद बिन बुट्टी अल हामिद ने मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के जरिए नई चीजें कैसे लाई जा सकती हैं, यह जानने के लिए भारत का दौरा किया।
वहां उन्होंने DNEG से मुलाकात की, जो फिल्मों और टीवी शोज़ के लिए विजुअल कंटेंट बनाने वाली बड़ी कंपनी है। उन्होंने AI की मदद से मीडिया और एंटरटेनमेंट के क्षेत्र को बेहतर बनाने के तरीकों पर चर्चा की।
महाकाव्य फिल्म 'रामायण' के मुंबई में शूटिंग लोकेशंस पर अपनी यात्रा के दौरान, अल हामेद ने फिल्म के डायरेक्टर नितेश तिवारी और प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा से मुलाकात की, जो DNEG के सीईओ और प्राइम फोकस के फाउंडर हैं। उन्होंने विजुअल एंटरटेनमेंट में एक साथ काम करने और एडवांस टेक्नोलॉजीज का इस्तेमाल करने के बारे में बात की। साथ ही इस क्षेत्र में अमीराती टैलेंट को ट्रेन करने के तरीकों पर भी चर्चा की, जिससे उन्हें फिल्मों, टीवी और इंटरैक्टिव प्लेटफ़ॉर्म के लिए नई और अनोखे विजुअल कंटेंट बनाने में मदद मिल सके।
ये विजिट यूएई के विजन को सपोर्ट करता है, जिसमें विजुअल एंटरटेनमेंट, फिल्म, और मल्टी-प्लेटफॉर्म कंटेंट टेक्नोलॉजी सेक्टर में ज्यादा निवेश करने की योजना है। इससे यूएई को मीडिया और एंटरटेनमेंट के क्षेत्र में एक रीजनल और इंटरनेशनल हब बनने में मदद मिलेगी, जहां नवाचार और क्रीटिविटी को बढ़ावा दिया जा सके।
नेशनल मीडिया ऑफिस के चेयरमैन कहते हैं, "हम विजुअल एंटरटेनमेंट सेक्टर के टॉप देशों के साथ ज्यादा पार्टनरशिप और वोलेबोरेशन के लिए तैयार हैं, ताकि एक कंप्लीट मीडिया और एंटरटेनमेंट इकोसिस्टम बन सके। ये शानदार सहयोग यूएई और भारत के बीच मीडिया, कल्चर, एआई एप्लीकेशंस, और एडवांस टेक्नोलॉजीज के क्षेत्रों में यूएई की टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट को तेजी से आगे बढ़ाने की डेडीकेशन को दिखाती है। ये संयुक्त अरब अमीरात के नवाचार, टेक्नोलॉजी और क्रिएटिविटी में ग्लोबल लीडर के रूप में पोजीशन को और मजबूत करता है।"
इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया है कि यूएई ने एआई में अपने निवेश को बढ़ा दिया है, जो इस साल 5.22 अरब डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है, जो पिछले साल 3.47 अरब डॉलर थी। उन्होंने बताया कि इस निवेश ने यूएई को एआई प्रोफेशनल्स और एक्सपर्ट्स को अपनी तरफ खींचने के मामले में दुनिया में तीसरा स्थान दिलाया है। ये देश के विकास के लक्ष्यों के साथ मिलकर एक उज्जवल भविष्य बनाने में मदद करेगा, जो एडवांस्ड टेक्नोलॉजी में निवेश पर केन्द्रित है।
अल हमीद ने यूएई और भारत के बीच के अनुभवों को साझा करने का महत्व पर ज़ोर दिया, वह भी उस समय में जब एआई और इसके एप्लीकेशंस तेजी से अलग-अलग क्षेत्रों, खास मीडिया, कल्चर, आर्ट्स और सिनेमा में बढ़ रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि मीडिया इंडस्ट्री उन सेक्टर्स में से है जो एआई एप्लीकेशंस कंटेंट क्वालिटी को इंप्रूव करने और डाटा एनालिसिस जैसे टास्क को ऑटोमेट करने में मदद करती हैं, साथ ही ऑडियंस के पसंद को समझने में भी। इससे टारगेट ऑडियंस की जरूरतों को पूरा करने वाला कंटेंट तैयार करने में मदद मिलती है।
नेशनल मीडिया ऑफिस के चेयरमैन ने आखिर में यह भी कहा कि "हम यूएई की एआई और टेक्नोलॉजी के क्षमताओं को भारत के आर्ट, खास कर के सिनेमा, के अनुभव और इतिहास के साथ जोड़ना चाहते हैं। इसका खास मकसद क्रिएटिव सेक्टर का विकास करना और क्रिएटिव इंडस्ट्री के योगदान से देश के ओवरऑल जीडीपी में बढ़ाना है।"
ये विजिट यूएई की महत्वाकांक्षी रणनीति को दिखाती है, जो एआई और उसके एप्लीकेशंस के अलग-अलग क्षेत्रों में निवेश बढ़ाने की योजना है। इसका मकसद दुनिया में एडवांस्ड टेक्नोलॉजीज के लिए एक इनोवेटिव डेस्टिनेशन के तौर पर अपनी पोजीशन को मजबूत बनाना है। यूएई नवाचार और रिसर्च प्रोजेक्ट्स को समर्थन देकर, नई टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके, रीजनल और ग्लोबल लेवल पर अपनी कॉम्पिटेटिव पोजीशन में सुधार करके अपने लक्ष्यों को हासिल करना चाहता है। यह रणनीति नए पार्टनरशिपस को बनाने के मौके पैदा करती है, जिससे वर्ल्ड-क्लास प्रोडक्ट्स और सर्विसेज डेवलप की जा सकती हैं।
आपको बता दें कि DNEG विजुअल एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक है। इसने ऑस्कर और दूसरे इंटरनेशनल अवॉर्ड अपने नाम किए हैं। कंपनी के ऑफिसेज और स्टूडियो नॉर्थ अमेरिका, यूरोप, एशिया और ऑस्ट्रेलिया में हैं।


Click it and Unblock the Notifications