बॉलीवुड फिल्म में काम करेंगे अब्दुल कलाम
पूर्व भारतीय राष्ट्रपति डॉक्टर अब्दुल कलाम अब सिनेमा जगत में प्रवेश करने वाले है। कलाम साहब 'मैं कलाम हूं' नामक फिल्म में खुद का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे।
एयरानॉटिकल इंजिनियर और वैज्ञानिक कलाम साहब के बलिस्टिक मिसाइल और स्पेस रॉकेट टेकनॉलिजी के क्षेत्र में दिए गए अभूतपूर्व योगदान ने उन्हें 'मिसाइल मैन' का दर्जा दिया है। कलाम साहब ने 'मैं कलाम हूं' में बच्चों के साथ काम किया है। फिल्म का निर्देशन माधव पाण्डे कर रहें है और फिल्म का निर्माण स्माइल नाम की स्वयंसेवी संस्था कर रहीं है।
बच्चों से प्यार करने वाले कलाम साहब ने यह फिल्म बच्चों की वजह से ही की है। फिल्म की स्टोरीलाइन कलाम साहब के कथन, 'सभी सपने देखने के लिए आजाद हैं इसलिए हमेशा बड़े सपने देखो' पर आधारित है।
फिल्म में गुलशन कुमार और एक फ्रेच अभिनेत्री काम कर रहीं है। गुलशन कुमार ने इस फिल्म के बारे में बताया, 'फिल्म राजस्थान में रहने वाले एक लड़के पर है जो राष्ट्रपति के कथन पर भरोसा करके एक बड़ा सपना देखता है। राष्ट्रपति ने अपनी भूमिका खुद निभाई है।'
स्लमडॉग मिलिनयर की तर्ज पर फिल्म में राजस्थान के एक स्लम के बच्चे को मुख्य भूमिका में लिया गया है। वहीं फेंच अभिनेत्री की भूमिका ऐसी लड़की की है जो भारत में खुशी की तलाश में आती है और गुलशन के प्यार में पड़ जाती है।
फिल्म का प्रीमियर कान्स फिल्म महोत्सव में किया जाएगा, उसके बाद दूसरे महोत्सवों में भेजा जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications











