'अरे बच्चा भी पैदा...' अनंत-राधिका के साथ अब्दु रोजिक को देख लोगों ने ऐसे बनाया मजाक, Photos!

abdu rozik anant radhika wedding

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट अब शादी के बंधन में बंध चुके हैं। हाल ही में हुए ब्लेसिंग सेरेमनी के दौरान कई दिग्गज पहुंचे थे और इस लिस्ट में प्रधानमंत्री मोदी भी शामिल थे। लेकिन अब कुछ तस्वीरें छोटा भाईजान यानि अब्दु रोजिक की वायरल हो रही हैं।

इन तस्वीरों में अब्दु नए दुल्हा दुल्हन के साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। जी हां, अनंत और राधिका के साथ अब्दु की तस्वीर जैसे ही सामने आई तो लोग चौंक गए।

उनका कहना था कि अंबानी ने शादी में कई ऐसे लोगों को भी बुलाया है जो कि हैरान करने वाले हैं। अब्दु ने अनंत राधिका के अलावा किम कदर्शियां और जैकलीन फर्नांडीज जैसे सितारों के साथ तस्वीरें क्लिक करवाईं।

क्योल बोले लोग

तस्वीरों के सामने आने के बाद लोग कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा है, ''अब्दु भाई आपकी पत्नी कहां है?'' एक ने लिखा, ''अमीर लोगों के अंदर हिंदू मुस्लिम नहीं है देखो..या हम लोग हिंदू मुस्लिम में मर रहे हैं।'' एक ने लिखा, ''उसको सरभाला बनाया क्या।'' एक ने लिखा, ''अनंत का शेरवानी ब्रोशर है।'' एक ने लिखा, ''इंस्टाग्राम खोलते ही अंबानी की शादी में पहुंच जाती हूं।'' एक ने लिखा, ''ओए थारी...बच्चा भी पैदा कर लिया।''

अनंत राधिका की लवस्टोरी

अनंत और राधिका एक दूसरे को बचपन से ही जानते हैं क्योंकि वह एक ही सोशल सर्कल में बड़े हुए हैं। राधिका भी एक बहुत ही बड़ी फैमिली से आती है और उनके पिता वीरेन मर्चेंट एक हेल्थकेयर ब्रांड के सीईओ हैं। अनंत और राधिका बचपन से ही एक दूसरे के बहुत अच्छे दोस्त हैं।

लेकिन कब अनंत और राधिका की यह दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई पता ही नहीं चला। हालांकि दोनों का रोमांस हमेशा ही मीडिया की नजरों से दूर रहा और 2018 में जब दोनों की मैचिंग ओलिव ग्रीन आउटफिट पहने हुए एक तस्वीर वायरल हुई तो हंगामा मच गया था। इसके बाद आनंद और राधिका की अफेयर की खबरें भी सामने आने लगी थीं। फिलहाल आप देखिए ये तस्वीरें..

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X