..................... Abdu Rozik waits to meet Shahrukh Khan outside Mannat with board in hand|मन्नत के बाहर शाहरुख खान से मिलने के लिए बोर्ड हाथ में लेकर बिग बॉस फेम अब्दु रोजिक ने किया इंतजार| - Hindi Filmibeat

मन्नत के बाहर शाहरुख खान से मिलने के लिए बोर्ड हाथ में लेकर बिग बॉस फेम अब्दु रोजिक ने किया इंतजार

Abdu Rozik

शाहरुख खान के फैंस दुनिया भर में फैले हुए हैं। इस बात की झलक तब मिलती है जब उनके बंगले के बाहर उमड़ने वाले फैंस के हुजूम में सिर्फ भारत ही नहीं देश-विदेश से आने वाले लोग भी शामिल होते हैं। शाहरुख खान की 4 साल बाद रिलीज हुई फिल्म 'पठान' बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। इस फिल्म ने जबरदस्त कमाई की तो फैंस की खुशियों का ठिकाना ना रहा और वे इसका जश्न मनाने के लिए मन्नत के सामने इकट्ठा हो गये। इस भीड़ में 'बिग बॉस 16' के कंटेस्टेंट तंजानिया के रहने वाले अब्दु रोजिक भी शामिल थे। अब्दु खुद को शाहरुख खान का फैन बता रहे हैं।

अब्दु रोजिक मन्नत के बाहर गाड़ी की सनरुफ से बाहर निकलकर खड़े थे। इस दौरान अब्दु ने अपने हाथों में एक विशलिस्ट पकड़ रखा था जिसमें बादशाह खान से मिलने की इच्छा लिखी हुई थी। अब्दु रोजिक का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खुब वायरल हो रहा है जिसे फैंस काफी पसंद भी कर रहे हैं। अब्दु रोजिक अपनी गाड़ी की सनरुफ से बाहर झांकते हुए हाथों में अपनी विशलिस्ट पकड़े जब 'मन्नत' के बाहर पहुंचे तो 'पठान' का जश्न मनाने के लिए इकट्ठा हुए फैंस और भी ज्यादा उत्साहित हो गये। अब्दु ने इस दौरान पैपराजी से बात भी की और वह लगातार एक ही बात को दोहरा रहे थे कि वह शाहरुख खान के बहुत बड़े फैन हैं।

अब्दु रोजिक ने अपने हाथों में जो विशलिस्ट पकड़ी हुई थी उसमें लिखा था, 'जब तक मैं आपसे नहीं मिल लेता, तब तक मैं बना नहीं हूं। आई लव यू एसआरके। फादर-मदर हज, भारत में प्यार और सम्मान। सलमान खान। शाहरुख खान।' इस लिस्ट में अब्दु की जो विश पूरी हो चुकी है, उसके आगे हार्ट इमोजी के साथ Tick mark लगा हुआ है लेकिन शाहरुख खान के नाम के आगे हार्ट इमोजी के साथ प्रश्नसूचक मार्क लगा हुआ है। विश लिस्ट में अब्दु ने आगे लिखा, 'यहां सभी फैंस के साथ बैठने और अपनी बारी का इंतजार करने के लिए बहुत एक्साइटेड हूं।' तंजानिया के रहने वाले अब्दु रोजिक 'बिग बॉस 16' में आने के बाद रातों-रात भारत में फेमस हो गए। अपनी मासुमियत के बदौलत अब्दु का भारत में काफी बड़ा फैन बेस बन चुका है।

Read more about: abdu rozik shahrukh khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X