'राजस्थानी अब्दु...', राजस्थान में मिला Abdu Rozik का हमशक्ल, लोग हुए सिंगिंग के कायल

Abdu Rozik Lookalike: अब्दु रोजिक तजाकिस्तान के मशहूर सिंगर है और आपको बता दें कि उन्हें सलमान खान के विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 16 में भी देखा जा चुका है। छोटी हाइट के चलते उन्होंने काफी सुर्खियां बटोरी लेकिन वह अपने सिंगिंग को लेकर काफी ज्यादा चर्चा का विषय बने रहते हैं।
दरअसल आपको बता दे कि अब्दु रोजिक की इस साल शादी होने वाली थी लेकिन सगाई के बाद उनका रिश्ता शादी तक पहुंच नहीं पाया। अब इसी बीच एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और इसमें एक लड़का हूबहू अब्दु रोजिक की तरह नजर आ रहा है।
दरअसल आपको बता दें कि यह लड़का भी सिंगर है लेकिन यह है राजस्थान का रहने वाला है। अब्दु रोजिक की तरह ही यह एक राजस्थानी सिंगर है और आपको बता दें की छोटी हाइट भी देखी जा सकती है। इस वीडियो में वह खुद बोलते हुए नजर आए।
इस शख्स का नाम छोटू खान है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि वीडियो में वह कह रहे हैं कि "मैं छोटू खान हूं और मैं राजस्थान का लोक गायक हूं।" बता दे कि इस वीडियो को छोटू खान नाम से एक इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
छोटू खान का एक अन्य वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें वह राजस्थानी गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं। उस वीडियो में उनका अंदाज और सिंगिंग देखने के बाद में हर कोई उनका दीवाना हो गया। साथ ही वीडियो पर लोग जमकर कमेंट भी कर रहे हैं कि यह तो अब्दु का हमशकल है।


Click it and Unblock the Notifications











