..................... Abdu Rozik is worried about the height of his fiancee, said - I am 4 feet tall and she is taller than me - Hindi Filmibeat

अब्दु रोजिक मंगेतर की हाइट को लेकर हैं परेशान, बोले- मैं 4 फिट का हूं और वो मुझसे...

Abdu Rozik

Abdu Rozik Latest News: अब्दु रोजिक का जन्म ताजिकिस्तान के पंजाकॅन्त में हुआ था। अब्दु ने अपना करियर ताजिकिस्तान में बतौर सिंगर बनाया, लेकिन जब से अब्दु रोजिक बिग ब़ॉस सीजन 16 का हिस्से बने उन्हें लोगों का बेहद प्यार मिला भारत समेत अन्य देशों में भी अब्दु रोजिक लोगों के दिलों में बसते हैं। बता दें कि हाल ही में अब्दु रोजिक ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर एक ऐसा फैसला किया है जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया है। जी हां, अब्दु रोजिक शादी करने जा रहे हैं।

बीते दिनों अब्दु रोजिक की सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं। जहां वह अपनी मंगेतर को अंगूठी पहनाते नजर आ रहे हैं। अपनी इस खुशी की वजह से अब्दु फूले नहीं समा रहे हैं। अब्दु रोजिक बताते हैं कि वह जैसे ही अमीरा से मिले उन्हें प्यार हो गया। 24 अप्रैल को अब्दु रोजिक ने सगाई की थी, लेकिन 20 साल की उम्र में प्यार करना तक तो ठीक था, लेकिन शादी करना यह लोगों को पच नहीं रहा है और लोगों का मानना है कि यह एक पीआर स्टंट हो सकता है। वहीं ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक अब्दु रोजिक कहते हैं कि वह पीआर स्टेंट और प्रमोशन नहीं कर रहे हैं वह सच में शादी कर रहे हैं यह साबित करना मुश्किल हो गया है।

अब्दु रोजिक कहते है कि मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि मुझे प्यार मिला। वह अमीरा से रेस्टोरेंट में मिले और पहली ही नजर में अमीरा उन्हें पसंद आ गईं। अब्दु आगे कहते हैं कि उनके लंबे बाल हैं आंखें बहुत ही खूबसूरत हैं। हम एक दूसरे को चार महीने से जानते हैं। वह फिलहाल तो बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की स्टूडेंट हैं। वह बहुत ही समझदार हैं हमारी बॉन्डिंग काफी अच्छी है।

अब्दु रोजिक बताते हैं कि उनकी मंगेतर उनसे काफी लंबी हैं। लेकिन मेरा छोटा होना हमारे रिश्ते के बीच नहीं आएगा। अब्दु कहते हैं कि मैं 115 सेमी लंबा हूं (4 फीट से भी कम) और वह 155 सेमी यानी 5 फीट की है। इस दुनिया में ऐसे कई दिव्यांग हैं जिन्हें साथी मिल ही जाता है। मैं छोटा था मुझे लगता था कि मैं कभी अपने लिए साथी नहीं ढूंढ पाऊंगा और भगवान की कृपा से मुझे मेरा साथी मिल गया जो मुझसे भी लंबा है। हम एक दूसरे का सम्मान करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X