अब्दु रोजिक ने सगाई के बाद सुनाई बुरी खबर, बोले- अमीरा के घर वाले...

Abdu Rozik gave bad news after the engagement: सलमान खान के शो बिग बॉस से अपनी खास पहचान बनाने वाले अब्दु रोजिक इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट में हैं। जी हां, 24 अप्रैल को अब्दु रोजिक ने अमीरा के साथ सगाई की थी। अब्दु और अमीरा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छा गई थीं। अब्दु अपनी नई शुरुआत से काफी खुश थे, लेकिन हाल ही में अब्दु रोजिक ने एक ऐसी खबर सुनाई है जिसे सुन उनके फैन्स काफी निराश हो गए हैं।
दरअसल अब्दु रोजिक अपनी सगाई की तस्वीरों पर आए भद्दे कमेंट्स से परेशान हो गए हैं। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर कर नाराजगी जताई है। अब्दु इस वीडियो में बताते हैं कि भद्दे कमेंट्स की वजह से उनकी लाइफ पर और उनकी सगाई पर इसका असर पड़ रहा है। अब्दु ने कहा - 'मैं आप सभी का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। जिन्होंने भी हमें शुभकामनाएं दीं हमारे लिए दुआएं कीं। इस गुड न्यूज के पीछे एक बैड न्यूज है। क्योंकि आप में से ऐसे कई सारे लोग हैं जो भद्दे कमेंट्स कर रहे हैं। मुझ पर हंस रहे हैं।'
अब्दु ने आगे कहा- 'आप अंदाजा भी नहीं लगा सकते है कि इंगेजमेंट की तस्वीरों पर आए भद्दे कमेंट्स पढ़कर अमीरा के घर वाले कितने परेशान हैं। अमीरा ने भी वह सारे कमेंट पढ़े। मैंने अमीरा की फैमिली को राजी किया था जैसे तैसे एक तस्वीर मिली जिसे मैंने सोशल मीडिया पर डाली, लेकिन लोगों ने इतनी बुरी बातें लिख दीं। आप लोग लिखते हैं कि शादी कर भी रहा है या मजाक है ?'
इस वीडियो को शेयर करने के साथ ही अब्दु लिखते हैं कि- 'मैं छोटा हूं इसलिए मैं शादी नहीं कर सकता ? मुझे खुश होने का हक नहीं है? ऐसा लगता है कि कई लोगों की आंखें ही नहीं हैं। उन्हें हाथ या पैर नहीं दिखाई देते। ऊपर वाले की दुआ से मेरी सेहत अच्छी है। क्योंकि मेरी हाइट कम है इसका मतलब यह नहीं है कि मैं शादी नहीं कर सकता। प्लीज सोशल मीडिया पर गंध ना फैलाएं। ये घटिया और फालतू बातें मानसिक रूप से प्रभावित करती हैं। इससे हमारे आने वाले बच्चे की सेहत पर असर पड़ेगा।'


Click it and Unblock the Notifications











