शाहरुख खान की फिल्म देखने के लिए इस मशहूर स्टार ने बुक कर दिया पूरा थिएटर

pathaan

Abdu Rozik Booked Pathaan Theatre: 'बिग बॉस 16' के पूर्व प्रतियोगी और ताजिकिस्तानी सनसनी अब्दु रोजिक ने बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की एक्शन एंटरटेनर 'पठान' देखने के लिए मुंबई में एक पूरा सिनेमा हॉल बुक कर लिया। सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी द्वारा इंस्टाग्राम पर साझा की गई एक क्लिप में अब्दु को थिएटर में 'झूमे जो पठान' पर नाचते हुए देखा जा सकता है।

यहां तक कि उन्होंने शाहरुख और दीपिका पादुकोण पर फिल्माए गए गाने पर हुक स्टेप भी किया। उन्हें यह कहते हुए सुना गया, शाहरुख सर हम आपसे मिलना चाहते हैं। हमने पठान देखने के लिए पूरा थिएटर बुक कर लिया है, डांसिंग, मस्ती के लिए .. बहुत मजा है भाई। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि अब्दु कार से उतरकर पैपराजी के साथ थिएटर के अंदर जाते हैं। इसके बाद वह कहते हैं कि शाहरुख खान के लिए ही वह 'पठान' देख रहे हैं और उन्होंने पूरा थिएटर बुक कर लिया है।

फिल्म देखने के बाद छोटे भाईजान ने 'झूमे जो पठान' गाने पर डांस किया और थिएटर के अंदर से लाइव भी आए। ऐसे में 'पठान' देखने के लिए अब्दु रोजिक की एक्साइटमेंट को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं, ब्राउन लेदर जैकेट और पैंट में वह बेहद स्टाइलिश भी लग रहे थे। फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि शाहरुख खान अब्दु से मिलेंगे और उनका दिल नहीं तोड़ेंगे। इसके साथ ही फैंस अब्दु की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

अब्दु सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' से हिंदी सिनेमा में डेब्यू करेंगे। वह सिर्फ 19 साल के हैं और उनकी सोशल मीडिया पर अच्छी फैन फॉलोइंग है। उन्होंने 'छोटा भाईजान' और 'प्यार' जैसे गानों के लिए आवाज भी दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X