ड्रग्स मामले में ABCD डांसर और एक्टर किशोर शेट्टी अरेस्ट
सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग एंगल सामने आने के बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) एक्शन में हैं। कई शहरों में छापेमारी की खबर भी लगातार सामने आ रही है। इसी राह में बड़ी खबर ये सामने आ रही है कि एबीसीडी में रेमो डिसूजा के साथ काम कर चुके कोरियोग्राफर, डांसर व एक्टर किशोर शेट्टी को ड्रग्स मामले में मंगलुरु पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
एनएनआई के मुताबिक मंगलुरु के पुलिस कमीश्नर विकास कुमार ने बताया कि ड्रग नेटवर्क का पता लगाने के लिए कई गिरफ्तारी की गई हैं। इनमें से एक किशोर शेट्टी भी हैं। मुंबई से ड्रग्स की सप्लाई की खबरें भी हैं। इसके बाद एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल इस मामले में आगे भी जाच की जा रही है।

हाल में ही सुशांत सिंह राजपूत मामले में ईडी को कुछ ड्रग्स से जुड़ी वॉट्सऐप चैट मिली। जिसके बाद एनसीबी को ईडी ने दस्तावेज जमा कर आगे की कार्रवाई शुरू की। इस ड्रग्स एंगल में शौविक चक्रवर्ती से लेकर रिया चक्रवर्ती के नाम शामिल थे।
सुशांत केस में एनसीबी ने ठोस सबूतों के आधार पर शौविक और रिया समेत कई आरोपियों को अरेस्ट किया। फिलहाल रिया समेत ये आरोपी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में हैं। रिया चक्रवर्ती भायकुला जेल में बंद हैं।
बता दें सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई स्थित फ्लैट में कथिततौर पर आत्महत्या कर ली थी। जिसके बाद सुशांत के परिवार ने साजिश का आरोप लगाया। सुशांत के परिवार ने रिया चक्रवर्ती पर पैसों के गबन से लेकर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया। फिलहाल सुशांत केस में ईडी, एनसीबी और सीबीआई जैसी जांच एजेंसियां इन्वेस्टिगेशन में लगी है।


Click it and Unblock the Notifications












