खूब जमेगा रंग जब साथ नाचेंगे सलमान और प्रभु देवा

सलमान खान और प्रभु देवा वांटेड में धमाल मचाने के बाद अब एक बार फिर से एकसाथ नज़र आने वाले हैं। खबर है कि सलमान प्रभुदेवा के साथ डांस 3डी फिल्म 'एबीसीडी' में नज़र आने वाले हैं। सलमान संग काम करने को लेकर प्रभु देवा बहुत खुश हैं। एबीसीडी के ट्रेलर ने काफी धमाल मचा के रखा है। इस वीडियो में प्रभु देवा के बेहतरीन डांस मूव्स लोगों को काफी पसंद किये जा रहे हैं। ये फिल्म अगले साल यानी 2013 में रिलीज होगी।

बताया जा रहा है कि एबीसीडी के वीडियो को अभी तक कुल तीन लाख से भी ज्यादा लोगों ने देखा है। फिल्म का निर्देशन रेमो डीसूजा ने किया है और प्रभुदेवा ने फिल्म में मुख्य भूमिका निभाई है। निर्देशक रेमो डीसूजा का कहना है कि इस फिल्म को उन्होंने प्रभु देवा के लिए ही बनाया था। फिल्म को बनाने से पहले उन्होंने प्रभु देवा से पूछा कि वो अगर हां कहेंगे तो ही रेमो इस फिल्म को बनाएंगे और रेमो के फिल्म के आइडिया को सुनकर प्रभु देवा ने तुरंत हां कर दी।

ABCD

फिल्म में सलमान खान भी प्रभु देवा संग नज़र आएंगे। ज्ञात हो कि प्रभु देवा ने बॉलीवुड में बतौर निर्देशक अपने करियर की शुरुआत भी सलमान खान संग वांटेड फिल्म से की थी। वांटेड फिल्म काफी हिट रही और अब एक बार फिर से बॉलीवुड के सुपरहिट एक्टर सलमान संग काम करने को लेकर प्रभुदेवा काफी खुश हैं। प्रभु देवा ने फिल्म में अपनी सबसे बड़ी मुश्किल बताई हिन्दी भाषा। उन्होने कहा कि हिन्दी में बात करना उनके लिए एक इम्तिहान देने जैसा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X