ABCD 2 पोस्टर रिलीज, देखें वरूण- श्रद्धा की हॉट Dancing जोड़ी
[बॉलीवुड न्यूज] वरूण धवन और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'एबीसीडी-2' का पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। जैसा कि फिल्म का नाम है Any Body Can Dance..पोस्टर में वरूण और श्रद्धा काफी हॉट डांसिंग पोज में दिख रहे हैं।
रेमो डिसूजा के निर्देशन में बन रही यह फिल्म 'एबीसीडी' की सीक्वल है। बहरहाल, यह पहली फिल्म से काफी बड़ी और आकर्षक नजर आ रही है। वहीं, निर्देशक ने इसमें सितारों के चुनाव पर भी काफी ध्यान दिया है।
यह पहली बार है जब हम सिल्वर स्क्रीन पर वरूण धवन और श्रद्धा कपूर की जोड़ी को देखेंगे। पोस्टर और खबरों की मानें तो दोनों इस फिल्म में जबरदस्त डांस करते दिखेंगे।
VIDEO: घुटनों पर बैठ वरूण ने ये किसके हाथों को चूमा!
याद दिला दें, पहली फिल्म यानि कि 'एबीसीडी' में ने बड़े नाम पर सिर्फ प्रभुदेवा को शामिल किया था। जबकि बाकी किरदार टीवी शो डीआईडी से डांसर्स थे। लिहाजा, इस फिल्म में रेमो ने वरूण, श्रद्धा जैसे कलाकारों को शामिल कर कुछ अलग करने की कोशिश की है।
बहरहाल, वरूण की डांसिंग से तो हम सब वाकिफ हैं, लेकिन इंतजार है तो श्रद्धा कपूर को पर्दे पर डांस करते देखने की। उम्मीद है उनके फैंस उनका यह अवतार देखने के लिए बेकरार होंगे। बता दें, फिल्म 19 जून को रिलीज होगी।
विशेष नोट- फिल्म जगत की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications


