Trailer - ये फिल्म आपको 'शाहरुख' के बाजीगर की याद दिलाएगी...देखिए आप भी

अब्बास के बेटे मुस्तफा की डेब्यू फिल्म मशीन का ट्रेलर आ चुका है और ये काफी हदतक आपको बाजीगर की याद दिलाएगी। देखिए ट्रेलर

By Shweta

जाने माने निर्माता निर्देशक अब्बास की अगली फिल्म मशीन का ट्रेलर आज आ चुका है और फिल्म से डेब्यू उनके बेटे मुस्तफा करने वाले हैं। फिल्म का ट्रेलर काफी शानदार है और ये पूरी तरह रेस पर आधारित है। फिल्म का ट्रेलर देखकर आपको भी बाजीगर की याद आ जाएगी।

आपको बता दें कि बाजीगर को भी अब्बास ने ही बनाया था जिससे शाहरुख खान को नई पहचान मिली थी। इस फिल्म में उनका किरदार भी निगेटिव ही है। कुल मिलाकर आपको इस फिल्म का ट्रेलर रेस और बाजीगर की याद दिलाएगी।

फिल्म में मुस्तफा के अलावा कियारा आडवाणी मुख्य भूमिका में हैं। वो भी ट्रेलर में काफी शानदार लग रही हैं। पिछली बार जब फिल्म का टीजर आया था तब भी सलमान खान ने इसे शेयर किया था। सलमान खान मुस्तफा को प्रमोट करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे।

फिल्म 17 मार्च को रिलीज हो रही है और अगर आपको थ्रिलर फिल्में पसंद है तो मशीन शायद आपको जरुर पसंद आएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X