कोरियन फिल्म 'द टनल' के हिंदी रीमेक से धमाकेदार वापसी करेंगे अब्बास मस्तान

By Salman

बॉलीवुड में कई जोड़ियों की तरह निर्देशक जोड़ी अब्बास मस्तान काफी ज्यादा फेमस है और लोग उनकी फिल्मों को काफी ज्यादा पसंद करते है। अब्बास मस्तान को थ्रिलर फिल्में बनाने के लिए जाना जाता है। हाल ही में खबरों की माने तो अब्बास मस्तान एक फिल्म बनाने जा रहे है जो कि कोरियन फिल्म की रीमेक होगी। इस फिल्म का नाम टनल है जो कि हिंदी में रीमेक की जाएगी। अब्बास मस्तान इस फिल्म को लेकर चर्चा में चल रहे है। हमेशा से अपनी फिल्मों से लोगों का मनोरंजन करने वाले अब्बास मस्तान अक्सर बेहतर फिल्में बनाने की कोशिश करते है।

इस फिल्म के बेस की बात करें तो ये एक सरवाइवल फिल्म है जिसमें दिखाया गया कि हीरो अपनी बेटी के के बर्थडे वाले दिन केक के साथ वापस घर जा रहा होता है...

abbas mastan, अब्बास मस्तान

तभी एक एक्सिडेंट होता है और वो सुरंग के बीच अपनी कार में बुरी तरह से फंस जाता है। इसके बाद वो अपने आपको वहां से किस तरह निकालता है और वहां कैसे सरवाइव करता है इसकी कहानी इस फिल्म मे दिखाई गई है।

अब्बास मस्तान काफी समय से किसी फिल्म के साथ नजर नहीं आए है। आखिरी बार उनको फिल्म मशीन में देखा गया था जिसमें उन्होने मु्स्तफा को लॉंच किया था।

इस फिल्म में उनके साथ कियारा आडवानी भी नजर आई थी। बता दें कि अब्बास मस्तान सुपरहिट सीरीज रेस का भी हिस्सा रहे है और उन्होने रेस और रेस 2 डायरेक्ट की थी जो कि काफी बड़ी हिट साबित हुई थी।

अब्बास मस्तान को बॉलीवुड के सबसे हिट निर्देशकों की लिस्ट में देखा जाता है और वो अपनी फिल्मों से लोगों का जमकर मनोरंजन करते है।

1990 में फिल्म अग्निकाल से उन्होने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी और इस फिल्म मे राजबब्बर मुख्य भूमिका में थे। इसके बाद एक के बाद सुपरहिट फिल्में उनकी लिस्ट में शामिल होती चली गई।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X