रेस 3: सलमान खान स्टारर फिल्म फ्लॉप होने पर बोले अब्बास मस्तान, हम तो चाहते थे कि....
सलमान खान की फिल्म रेस 3 बुरी तरह से बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी। ईद पर रिलीज हुई इस फिल्म से लोगों को काफी ज्यादा उम्मीदें थीं और लोग सोच रहे थे कि हर बार की तरह इस रेस पर भी धमाका होना है। इस फिल्म के फ्लॉप होने के बाद पहली बार रेस और रेस 2 के निर्देशक अब्बास-मस्तान ने इसपर अपनी राय रखी है। उनका कहना है कि वो तो यही चाहते कि फिल्म काफी ज्यादा चले और काफी ज्यादा बिजनेस करे क्योंकि ये उनकी ही फ्रंचाइजी है।
लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उन्होने कहा कि शायद ये फिल्म लोगों को कम पसंद आई और इसमें किसी की गलती नहीं है। फिल्म बनाने और रिलीज होने के बाद सभी कुछ दर्शकों के हांथ में होता है।

इस फिल्म को रेमो डिसूजा ने निर्देशित किया था और उनके निर्देशक ने लोगों को काफी ज्यादा नाराज कर दिया था। इस फिल्म में सलमान खान के अलावा बॉबी देओल भी नए चेहरे के रूप में सामने आए थे।
अब्बास मस्तान की बात करें तो एक से एक बेहतरीन क्राइम सस्पेंस फिल्में दे चुकें है और आगे भी उनसे उम्मीद है। उन्होने अगली रेस को लेकर कहा वो सैफ के साथ फिल्म बना सकते हैं लेकिन इसके लिए उनको अच्छी कहानी की जरूरत हैं। आइए एक नजर डालते हैं अब्बास मस्तान की थ्रिलर फिल्मों पर...


Click it and Unblock the Notifications











