#ClearHai: "सलमान खान हमारी फिल्म का सीक्वल नहीं कर रहा"

सलमान खान और रेस 3 को लेकर इतनी अटकलें हैं कि लोग थक चुके हैं लेकिन अब फिल्म के डायरेक्टर अब्बास मस्तान ने रेस 3 और सलमान खान पर सीधी बात कर ली है।

सलमान खान और रेस 3 इस खबर ने लोगों को जितना बहकाया है उतना बॉलीवुड की किसी अफवाह ने नहीं बहकाया। खबर थी कि सलमान खान अब्बास मस्तान की रेस 3 का हिस्सा हैं वो भी हीरो बनकर नहीं विलेन बनकर। तब से दर्शक सलमान को नए अवतार में देखने के लिए उत्सुक थे।

लेकिन अब फिल्म के निर्देशक अब्बास मस्तान ने सलमान और रेस 3 पर बात करते हुए कहा कि सलमान इस फिल्म का हिस्सा नहीं है। उन्होंने ये भी साफ किया कि सलमान को फिलहाल अप्रोच ही नहीं किया गया है।

Abbas Mastan clear the air about Salman Khan and Race 3

एक इंटरव्यू के दौरान अब्बास मस्तान ने कहा कि अभी तक फिल्म की स्क्रिप्ट ही लिखी जा रही है इसलिए फिल्म की कास्टिंग अगले साल होगी। और तब ही हम तय करेंगे कि फिल्म के लिए किसे अप्रोच करना है।
["सलमान खान मतलब हीरो होता है...इस देश का हीरो"]

गौरतलब है कि रेस के पहले दो पार्ट बहुत ही सफल रहे हैं और अक्षय खन्ना - सैफ अली खान की जोड़ी ने काफी धमाल मचाया था। वहीं अनिल कपूर के रोल ने भी काफी तारीफें बटोरी थीं।

इतना ही नहीं, अब्बास मस्तान ने ये भी साफ किया है कि फिलहाल तो अनिल कपूर और सैफ अली खान के किरदारों पर भी मुहर नहीं लगी है। हमें नहीं पता कि वो तीसरे भाग में होंगे या नहीं।

जानिए बॉलीवुड में पिछले कई दिनों से उड़ रहे हैं किन किन फिल्मों के तगड़े Rumor -

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X