अब तक छप्पन फिल्म के असिस्टेंट डायरेक्टर रवि शंकर आलोक ने छत से कूदकर की आत्महत्या
Recommended Video

नाना पाटेकर की फिल्म अब तक छप्पन के असिस्टेंट डायरेक्टर रवि शंकर आलोक ने छत से कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक किसी भी तरह का सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। मुंबई मिरर की खबर की माने तो वो डिप्रेशन में थे और काफी समय से इसका इलाज करवा रहे थे। रवि शंकर आलोक मुंबई के अंधेरी इलाके सेवेन बंगलो में रहते थे और उन्होने बुधवार के दिन घर की छत से करीब 2 बजे दोपहर में छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली।
पता चला है की साल भर से उनके पास कोई काम नहीं था जिस कारण आलोक काफी ज्यादा डिप्रेशन में रहते थे। इसके अलावा उनके पड़ोसी बताते है कि वो कभी कभी ही घर के आस पास नजर आते थे।

ऐसा अचानक कैसे और क्यूं हो गया इस बात का किसी को कोई इल्म नहीं है। फिलहाल नाना पाटेकर की फिल्म में वो पहली बार एक असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में सबके सामने नजर आए थे। किसी कारणवश उन्होने डिप्रेशन में आके अपनी जान दे दी।


Click it and Unblock the Notifications