27 फरवरी को परदे पर अब तक छप्पन 2
2004 में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर फिल्म अब तक छप्पन का दूसरा भाग 27 फरवरी को रिलीज होने जा रही है। हाल ही में नाना पाटेकर के बेटे मल्हार पाटेकर ने मैसेज के जरिये मीडिया को इस बाते रुबरु कराया कि सालों से अटकी पड़ी अब तक छप्पन 2 फिल्म की रिलीज डेट आखिरकार सेलेक्ट हो गयी है। फिल्म 27 फरवरी को रिलीज होगी।

अब तक छप्पन फिल्म को शिमित अमीन ने निर्देशित किया था। राम गोपाल वर्मा द्वारा निर्मित अब तक छप्पन के दूसरे भाग को एजाज गुलाब ने निर्देशित किया है। फिल्म में नाना पाटेकर, आशुतोष राणा, गुल पनाग और विक्रम गोखले ने मुख्य भूमिका निभाई है। नाना पाटेकर की इस फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था और फिल्म बनकर तैयार भी हो चुकी थी।
हालांकि फिल्म की रिलीज डेट फिक्स नहीं हो पा रही थी और 8 फरवरी को नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने अब तक छप्पन 2 के पोस्टर के जरिये फिल्म की रिलीज डेट सभी से शेयर की। तो इंतजार खत्म और नाना पाटेकर के गुस्से से एक बार फिर रुबरु होने के तैयार हो जाइए।


Click it and Unblock the Notifications











