Box Office- अब तक छप्पन को पीछे छोड़ दम लगाके हाइशा आगे
नाना पाटेकर की अब तक छप्पन 2 को बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास रिस्पॉंस नहीं मिला। हालांकि इस फिल्म को लेकर लोगों में खासा उत्साह था लेकिन फिल्म ने दर्शकों को काफी निराश किया। ना तो फिल्म में दर्शकों को नाना पाटेकर का वो गुस्सा व सनकीपन देखने को मिला जिसके वो मुरीद हैं और ना ही फिल्म के बाकी किरदारों ने लोगों को खुद सो जोड़ा।

कुल मिलाकर दर्शकों को अब तक छप्पन 2 तो इंपेस नहीं कर सकी लेकिन वहीं आयुष्मान खुराना की दम लगाके हाइशा ने दर्शकों को काफी एंटरेटन किया। फिल्म की सिंपल कहानी, आम दर्शकों को भा गयी। मध्यमवर्गीय परिवार की इस कहानी के किरदारों से दर्शकों ने खुद को जोड़ लिया। आखिरकार दम लगाके हाइशा ने बॉक्स ऑफिस पर बाजी मार ली।
दम लगाके हाइशा ने पहले दिन 1.10 करोड़ और अब तक छप्पन ने पहले दिन 1.25 करोड़ की कमाई की। इसके बाद दम लगाके हाइशा ने अच्छा पिकअप किया और फिल्म ने पहले हफ्ते में कुल 7 करोड़ की कमाई कर ली, जबकि अब तक छप्पन 2 की कमाई सिर्फ 4.5 करोड़ ही रह गयी।


Click it and Unblock the Notifications











