कभी ईद कभी दिवाली में आयुष शर्मा की एंट्री? सलमान खान के साथ होगा बड़ा धमाका!
सुपरस्टार सलमान खान इस समय फिल्म राधे को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में हैं और इसके अलावा वो एक और फिल्म कर रहे हैं जिसका नाम कभी ईद कभी दिवाली हैं। हालांकि इस फिल्म की शूटिंग अभी शुरु नहीं हुई है लेकिन एक बड़ी खबर इस फिल्म से सामने आ रही है। खबर है कि फिल्म सलमान खान के बहनोई और एक्टर आयुष शर्मा भी नजर आएंगे। हालांकि इस फिल्म को लेकर किसी तरह का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है।
खत्म हुआ लाल सिंह चड्ढा का चंडीगढ़ शेड्यूल- मोना सिंह के साथ खिलखिलाते नजर आए आमिर खान
खबर है कि वो इस फिल्म का हिस्सा होंगे लेकिन उनका किरदार क्या होगा इसका खुलासा नहीं हुआ है। इसके अलावा सलमान खान के साथ वो एक और फिल्म को लेकर चर्चा में हैं जो कि एक गैंगस्टर ड्रामा होगी।

इस फिल्म को लेकर खबर है कि ये मराठी फिल्म मुल्शी पैटर्न की रीमेक है। अब देखना ये है कि आयुष शर्मा इन दो फिल्मों से क्या धमाका करते हैं...


Click it and Unblock the Notifications











