आयुष शर्मा-सई मांजरेकर का गाना 'मांझा' रिलीज, जबरदस्त कमेस्ट्री, सलमान खान भी हुए फैन !
सलमान खान ने जीजा आयुष शर्मा के गाने को शेयर किया है। दरअसल सई मांजरेकर और आयुष शर्मा का लेटेस्ट गाना मांझा रिलीज हुआ है। इस गाने में दबंग 3 में नजर आईं सई मांजरेकर और आयुष शर्मा की कमेस्ट्री नजर आई है। सलमान खान ने खुद इस गाने को शेयर किया है और दोनों स्टार्स की तारीफ की है। साथ ही दोनों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
मांझा गाने के विशाल मिश्रा ने गाया है। वहीं गाने के बोल अक्षय त्रिपाठी संग विशाल मिश्रा ने ही लिखे हैं। बता दें विशाल मिश्रा इससे पहले सांड की आंख, कबीर सिंह और नोटबुक जैसी फिल्मों के लिए गाने कंपोज कर चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications











