आयुष शर्मा के दादाजी का निधन, सलमान खान ने सोशल मीडिया पर व्यक्त की संवेदना, ट्वीट!
सलमान खान के बहनोई आयुष शर्मा की घर से एक बुरी खबर आई थी। दरअसल उनके दादा, पंडित सुख राम शर्मा का 11 मई को 94 वर्ष की आयु में निधन हो गया। इसके बाद से लगातार आयुष के करीबी उनको ढांढस बंधा रहे हैं और मृतक के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। खबर है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री को कथित तौर पर ब्रेन स्ट्रोक हुआ था। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने भी आयुष शर्मा के दादा के निधन के बाद सोशल मीडिया पर संवेदना व्यक्त की।
उनका ट्वीट सामने आते ही तेजी से वायरल हो रहा है। आयुष शर्मा के दादाजी की एक तस्वीर साझा करते हुए, सलमान ने लिखा, "आज अपने दादा श्री सुखराम जी के निधन पर आयुष और उनके पूरे परिवार के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। #RIP''
Recommended Video

लवयात्री अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक नोट भी साझा किया, जिसमें लिखा था, "बहुत भारी मन से, मैंने अपने प्यारे दादाजी पंडित सुख राम शर्मा को विदाई दी।

आयुष शर्मा ने लवयात्री से बॉलीवुड में डेब्यू किया था
भले ही आप चले गए, मुझे पता है कि आप हमेशा मेरे साथ रहेंगे , मेरा मार्गदर्शन करना और मेरी ओर देखना और हमेशा की तरह मुझे आशीर्वाद देना। शांति से रहो दादाजी, आपकी कमी खलेगी।" आयुष शर्मा ने लवयात्री से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

अंतिम: द फाइनल ट्रुथ
अभिनेता को आखिरी बार अंतिम: द फाइनल ट्रुथ में सलमान खान, महिमा मकवाना और महेश मांजरेकर के साथ देखा गया था। इस फिल्म ने रिलीज होकर धमाका कर दिया था और आयुष के अभिनय की सभी ने तारीफ की थी।

उनका किरदार काफी दमदार था
सलमान खान इस फिल्म में एक साइड रोल में थे लेकिन उनका किरदार काफी दमदार था। आयुष शर्मा की बात करें तो इसके बाद, वह कभी ईद कभी दीवाली में सलमान खान, पूजा हेगड़े और शहनाज़ गिल के साथ दिखाई देंगे।

टाइगर 3
सलमान खान की बात करें तो इस वक्त वो अपनी फिल्म टाइगर 3 को लेकर बिजी हैं और कई देशों में इस फिल्म की शूटिंग जारी है। सलमान खान के साथ अभिनेत्री कैटरीना कैफ भी इस फिल्म का हिस्सा होंगी।

इमरान हाशमी विलेन का किरदार निभाते हुए नजर आने वाले हैं
मजेदार बात तो ये है कि इस बार फिल्म में इमरान हाशमी विलेन का किरदार निभाते हुए नजर आने वाले हैं। फिल्म फिलहाल बन रही है और साव 2023 की ईद पर फिल्म रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications