मैंने उनके पास कम से कम 9 - 10 फिल्में भेजी, सारी रिजेक्ट कर दी गईं - सलमान खान

Recommended Video

Salman Khan's Revelation:Aayush Sharma rejected many Scripts before LoveRatri;Watch Video |FilmiBeat

सलमान खान की बहन, अर्पिता खान शर्मा के पति आयुष शर्मा, लवरात्रि नाम की फिल्म से डेब्यू करने जा रहे हैं। इस फिल्म को सलमान खान फिल्म्स प्रोड्यूस कर रही है और सलमान खान, सूरज पंचोली - अथिया शेट्टी के बाद एक बार फिर से वरीना हुसैन और आयुष शर्मा नाम के दो नए चेहरे बॉलीवुड में लॉन्च करने जा रहे हैं।

आयुष के डेब्यू की तैयारी डॉली की डोली के समय से चल रही है। उनकी पहली फिल्म के बारे में बात करते हुए सलमान ने कहा कि इस फिल्म से पहले मैंने आयुष के पास 9 - 10 फिल्में भेजी लेकिन इसने सब रिजेक्ट कर दीं। सलमान ने कहा कि मैं पक चुका था और काफी झेल रहा था कि इसे कोई फिल्म नहीं पसंद आ रही।

aayush-sharma-rejected-ten-films-before-loveratri

लेकिन फिर आखिरकार, जब अभिराज मीनावाला (फिल्म के डायरेक्टर) और आयुष ने लवरात्रि की कहानी सुनी तो वो इसे करने को तैयार हो गए। ये एक सिंपल से गुजराती लड़के और एनआरआई लड़की की कहानी है। लवरात्रि की कहानी पढ़कर आयुष ने मुझे कहा कि मैं अपने आपको इस रोल में देख सकता हूं। इसके पहले जितनी फिल्में आपने दीं वो सारे रोल में मैं फिट नहीं हो पा रहा था।

गौरतलब है कि लवरात्रि पहले ही अपने नाम को लेकर कंट्रोवर्सी में आ चुकी है क्योंकि फिल्म का नाम नवरात्रि से मिलता जुलता है और लोगों का मानना है कि ये धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाता है।
[सलमान ने बना दी जोड़ी, खोज लाए इतनी खूबसूरत एक्ट्रेस, देखते रह जाएंगे ये 10 Pics]

फिल्म में आयुष शर्मा के साथ वरीना हुसैन डेब्यू कर रही हैं जिन्हें सलमान के बींग ह्यूमन के टैलेंट सेल से ढूंढा गया है। जानिए आयुष और वरीना को किन किन डेब्यू कपल से टक्कर लेनी है -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X