अस्पताल में सलीम खान उधर दामाद आयुष शर्मा के पास आया ये मेल, सलमान खान की फैमिली में अफरा-तफरी!
Aayush Sharma Receives Threat: बॉलीवुड अभिनेता आयुष शर्मा को लेकर भी बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, रणवीर सिंह के बाद अब आयुष शर्मा को भी विदेश से धमकी दी गई है। तकनीकी जांच में पता चला है कि जिस ईमेल से धमकी भेजी गई, उसका कनेक्शन स्वीडन से जुड़ा हो सकता है। पुलिस ने आयुष शर्मा के मैनेजर से पूछताछ की है। हालांकि अभी तक उनकी तरफ से कोई एफआईआर दर्ज नहीं करवाई गई है।

धमकी देने वाले का नाम आया सामने
रणवीर सिंह के मामले में जांच एजेंसियों को एक नाम मिला है। कहा जा रहा है कि 'हैरी बॉक्सर' नाम के शख्स ने अमेरिका से वॉइस नोट भेजकर धमकी दी थी। इस मामले में अमेरिकी एजेंसियों की भी मदद ली जा रही है। अब तक रणवीर सिंह की ओर से इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
Bollywood actor Aayush Sharma, brother-in-law of Salman Khan, received a threat email claiming to be from the Bishnoi gang and demanding crores of rupees. Investigation revealed the mail was sent via Proton Mail and appears to have originated from Sweden. Authorities have sought… pic.twitter.com/UapPbJ4txF
— IANS (@ians_india) February 20, 2026
सलमान खान के परिवार पर भी चिंता
इन सब खबरों के बीच सलमान खान के परिवार को लेकर भी चिंता बढ़ गई है। उनके पिता सलीम खान को तबीयत खराब होने के बाद मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि उन्हें मामूली ब्रेन हेमरेज हुआ था। डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हालत अब स्थिर है और परिवार के लोग अस्पताल में मौजूद हैं।
फिलहाल पुलिस दोनों मामलों की जांच में जुटी हुई है और सच सामने आने का इंतजार किया जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











