मैं अगर सलमान से पूछे बिना फिल्म साइन करूंगा तो मैं बेवकूफ हुआ - आयुष शर्मा
सलमान खान की बहन के पति, आयुष शर्मा ने हाल ही में सलमान खान प्रोडक्शन्स के बैनर तले बनी फिल्म लवयात्री के साथ अपना फिल्म डेब्यू किया। फिल्म के गाने अच्छे थे और माना जा रहा था कि शायद इसी के दम पर फिल्म चल जाए लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। लवयात्री आई और फ्लॉप होकर चली गई।
आयुष शर्मा ने हाल ही में अपना जन्मदिन मीडिया के साथ सेलीब्रेट किया और कहा कि वो बेवकूफ होंगे अगर सलमान खान की सलाह नहीं मानेंगे। आयुष ने ये भी कहा कि सलमान की सलाह के बिना वो कोई फिल्म चुनेंगे ही नहीं। आयुष ने सलमान के बारे में बात करते हुए कहा कि वो मेरे लिए मेरे पिता समान हैं।

अपने करियर के बारे में बात करते हुए आयुष ने कहा कि अब मैं और स्क्रिप्ट सुनना शुरू करूंगा। मैं लोगों से मिल रहा हूं और जल्दी ही अपना अगला प्रोजेक्ट साइन करूंगा। अपने जन्मदिन पर सबसे बड़ा तोहफा आयुष अपने बेटे आहिल को मानते हैं। उनका कहना है कि बेटे आहिल से बड़ा कोई तोहफा नहीं है।
सलमान खान बॉलीवुड के आधिकारिक लॉन्चपैड बनने की कोशिश कर रहे हैं। उनकी प्रोडक्शन कंपनी सलमान खान फिल्म्स नए टैलेंट को लॉन्च करने का ज़िम्मा उठा चुकी है।
उनके प्रोडक्शन हाउस की अगली फिल्म हो नोटबुक जिससे सलमान मोहनीश बहल की बेटी प्रनूतन और अपने दोस्त इकबाल के बेटे ज़हीर को लॉन्च करेंगे।
वैसे जानिए सलमान किस किस के लिए बन चुके हैं लॉन्च पैड -


Click it and Unblock the Notifications













