..................... सलमान खान के साथ काम करेंगे आयुष शर्मा | Aayush Sharma on working with Salman Khan in ‘Kabhi Eid Kabhi Diwali’ - Hindi Filmibeat

"मुझे सलमान खान के साथ काम करने का इतना बड़ा मौका मिला है, मैं बहुत खुश हूं"

By Staff

सलमान खान की आगामी फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' की घोषणा के कुछ ही दिनों बाद खबर आई थी कि फिल्म में सलमान खान के बहनोई आयुष शर्मा भी लॉक हो चुके हैं। फिल्म का हिस्सा बनकर आयुष बेहद उत्साहित हैं। कभी ईद कभी दिवाली के अलावा आयुष फिल्म 'क्वाथा' में भी नजर आने वाले हैं, जिसमें वह एक आर्मी ऑफिसर की भूमिका निभा रहे हैं।

'कभी ईद कभी दिवाली' पर हाल ही में टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए आयुष ने कहा कि सलमान खान के साथ काम करना मेरे लिए बहुत बड़ा अवसर है। मैं इस फिल्म को लेकर बहुत उत्साहित हूं। फिल्म की स्क्रिप्ट शानदार है और साजिद नाडियाडवाला जैसे निर्देशक इसे डाइरेक्ट कर रहे हैं, जिन्होंने बॉलीवुड को कई बेहतरीन फिल्में दी हैं। मैं सोचता हूं कि मेरे लिए यह बहुत शानदार अनुभव होगा।

aayush sharma

सलमान खान की फिल्म लवयात्री से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले एक्टर आयुष शर्मा फिलहाल अपनी बॉडी पर काफी काम कर रहे हैं। उनकी आगामी फिल्म गैंगस्टर ड्रामा है, जिसके लिए उन्हें काफी मजबूत दिखना है। आयुष वहीं ट्रेनिंग ले रहे हैं, जहां टाइगर श्राफ लेते हैं। खैर, फिलहाल लॉकडाउन में सब अपने घरों में बंद हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X