''हां, सलमान खान नहीं होते तो, बॉलीवुड में एंट्री के लिए मुझे लंबा इंतजार करना पड़ता''
सलमान खान के बहनोई आयुष शर्मा फिल्म लवरात्रि के साथ बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं। हाल ही में मीडिया से बात करते हुए आयुष ने कहा कि, ये सच है कि यदि सलमान खान नहीं होते तो, बॉलीवुड में एंट्री के लिए मुझे लंबा इंतजार करना पड़ता। मुझे फिल्मों में आने का रास्ता भी पता नहीं था। मैं खुद को खुशनसीब समझता हूं कि मुझे लवरात्रि में का हिस्सा बनाया गया।
सलमान खान के बारे में ऐसा कह गईं कैटरीना कैफ- रह जाएंगे हैरान!
आयुष शर्मा और वरीना हुसैन स्टारर फिल्म लवरात्रि अक्टूबर में रिलीज हो रही है। यह एक रोमांटिक फिल्म है, जिसे सलमान खान प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म के बारे में बात करते हुए आयुष ने कहा कि, मैं हमेशा से ही रोमांटिक फिल्म के साथ ही बॉलीवुड में डेब्यू करना चाहता था। मैं जब एक्टर्स को पहाड़ियों पर रोमांटिक गाने गाते देखता तो मुझे बहुत अच्छा लगता था। हालांकि मैं बाद में एक्शन फिल्में भी करना चाहूंगा।

एक्टर ने आगे कहा कि यहां फिल्म के सफल होने के लिए कई फैक्टर्स होते हैं.. लेकिन मुझे लगता है कि यह आपकी काबिलियत पर निर्भर करता है कि आप यहां कितने साल टिक पाते हैं। बाहर कई अच्छे कलाकार हैं, जो फिल्मों में आने का ख्वाब देखते हैं लेकिन उनके लिए रास्ता आसान नहीं है। लिहाजा, मेरे केस में यदि सलमान भाई ने मुझे लांच नहीं किया होता.. तो शायद मुझे भी यहां तक पहुंचने में काफी साल लग जाते।
बहरहाल, यहां जानें अब तक कितने लोगों को लांच कर चुके हैं सलमान खान-


Click it and Unblock the Notifications











