'AS04' के पोस्टर में दिखा आयुष शर्मा का जबरदस्त लुक, जानें कब रिलीज होगा फिल्म का टीजर

आयुष शर्मा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'AS04' को लेकर चर्चा में हैं। हाल में इस फिल्म की घोषणा की गई थी वहीं, अब आयुष शर्मा ने दिवाली के अगले ही दिन अपने फैंस को सरप्राइज देते हुए फिल्म का पोस्टर रिलीज किया है। इस पोस्टर में आयुष शर्मा जबरदस्त स्वैग वाले लुक में नजर आ रहे हैं। उन्होंने साथ ही ये भी बताया है कि फिल्म का टीजर कब रिलीज किया जाएगा।
इस पोस्टर में आयुष शर्मा हाथों में मशीन गन और गिटार थामे नजर आ रहे हैं। साथ ही उन्होंने यह भी जानकारी दी है कि फिल्म का टीजर कल यानी बुधवार को रिलीज किया जाएगा। इस पोस्टर को शेयर करते हुए आयुष ने कैप्शन में लिखा है- 'गिटार से या गन से... कल शोर तो मचेगा... #AS04 loading tomorrow, Stay Tuned!।'
इसके पहले दुर्गा पूजा के अवसर पर उन्होंने फिल्म का टीजर रिलीज किया था जिसमें आयुष शर्मा का खतरनाक रूप नजर आया था। इस टीजर की सोशल मीडिया पर भी अच्छी खासी तारीफ हुई थी। वहीं, अब कल फिल्म का टीजर आने वाला है जिसे लेकर आयुष शर्मा के फैंस भी काफी एक्साइटेड हैं।
बता दें कि आयुष शर्मा स्टारर 'AS04' 2023 में रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन रवि वर्मा और इमरान सरधरिया कर रहे हैं। वहीं, फिल्म का निर्माण क्लिफ्टन स्टूडियो, सिनेमा एंट और गॉड ब्लेस एंटरटेनमेंट ने किया है। आयुष शर्मा के एक्टिंग करियर की बात करें तो उन्होंने 'लवयात्री' से बॉलीवुड में कदम रखा था। अपनी दूसरी फिल्म 'अंतिम' में वो सलमान खान के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आए।


Click it and Unblock the Notifications












