आयुष शर्मा ने फिल्म AS04 के लिए फीमेल लीड सुश्री मिश्रा को किया इंट्रोड्यूस

अपने जन्मदिन पर अपनी चौथी फिल्म AS04 के शानदार टीज़र के साथ दर्शकों की रुचियों को बढ़ाने के तुरंत बाद, आयुष शर्मा ने अब अपने फिल्म की लीडिंग लेडी सुश्री मिश्रा को इंट्रोड्यूस किया। हैंडसम और रहस्यमयी रूप से आकर्षक आयुष शर्मा को साथ देते हुए, फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने के लिए तैयार, सुश्री मिश्रा को निर्माताओं द्वारा एक तस्वीर के साथ पेश किया गया है, जिसमें उनका स्टनिंग और आकर्षक अवतार दिखाया गया है।
अपनी कोस्टार के बारे में बात करते हुए, आयुष शर्मा ने साझा किया, "हम AS04 के लिए एक नए नाम की तलाश कर रहे थे, जो न केवल एक फ्रेश चेहरा हो, बल्कि कोई ऐसा व्यक्ति भी है जो अपने व्यक्तित्व से आपका ध्यान खींच सकता है। सुश्री न केवल उस रोल में पूरी तरह फिट बैठती हैं, बल्कि उनके अभिनय कौशल और एक्शन क्षमताओं से अपनी छवि छोड़ती हैं।
हमने अब तक कुछ हिस्सों की शूटिंग कर ली है और हम उन्हें बोर्ड पाकर एक्साइटेड हैं।" निर्देशक शिवपुरी कहते हैं, "सुश्री सिर्फ एक सुंदर चेहरे से बढ़कर हैं, वह होनहार, रिफ्रेशिंग और अपनी पहचान बनाने के लिए तैयार हैं।" मिस इंडिया कॉन्टिनेंट्स २०१५ रह चुकी सुश्री मिश्र, न केवल बहुत खूबसूरत है, बल्कि राष्ट्रीय स्तर की तैराक, घुड़सवार भी है और एमएमए में प्रशिक्षित है, जो उसे आयुष शर्मा की एक्शन एंटरटेनर AS04 के लिए एकदम फिट बनाती है।
इसके अतिरिक्त, सुश्री सुश्री कथक, जैज़ फंक, ओडिसी, एरियल सिल्क रोप जैसे नृत्य रूपों में भी प्रशिक्षित है और वह एक थिएटर कलाकार भी रह चुकी हैं। इससे पहले, आयुष शर्मा ने एक रहस्यमयी ट्विस्ट के साथ पावर-पैक, एक्शन एंटरटेनर के टीज़र का अनावरण किया, जिसमें उनकी सौम्य शैली और प्रभावशाली स्वैग दिखाया गया था।
वर्तमान में मुंबई में फिल्माई जा रही आयुष शर्मा अभिनीत इस फिल्म की शूटिंग पूरे देश में की जाएगी। अपनी तीसरी फिल्म AS03 के टीज़र के साथ दर्शकों को प्रभावित करने के तुरंत बाद, आयुष द्वारा AS04 की घोषणा की गई, जिससे 2023 के लिए एक मनोरंजक, विविध और प्रभावशाली लाइनअप का वादा किया जा रहा है।
श्री सत्यसाई आर्ट्स के बैनर तले केके राधामोहन द्वारा निर्मित, एक्शन एंटरटेनर AS04 में आयुष शर्मा मुख्य भूमिका में हैं, जिसमें सह-अभिनीत हैं सुश्री मिश्रा। कात्यायन शिवपुरी द्वारा निर्देशित यह फिल्म 2023 में रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications











