शादी के 4 बाद ही आयुष शर्मा से हो गई थी ये गलती? सलमान खान से मांगी माफी, अब खुला राज!

सलमान खान जब किसी पर मेहरबान होते हैं तो हो ही जाते हैं। फिर वो ना तो अपना फायदा देखते हैं और ना ही नुकसान। ऐसा ही कुछ तब देखने को मिला जब उन्होने अपने जीजा आयुष शर्मा को लॉन्च किया।
बता दें कि आयुष शर्मा ने अब सलमान खान से माफी मांगी है। बता दें कि सलमान खान ने आयुष शर्मा के लिए एक फिल्म बनाई थी जिसका नाम लवयात्री था। इस फिल्म के फ्लॉप होने के बाद आयुष काफी दुखी थी। उन्होने एक इंटरव्यू के दौरान हाल ही में बताया है कि उन्होने सलमान खान से माफी मांगी थी।
अपने जीजा की संपत्ति का दुरुपयोग करने की धारणाओं को खारिज करते हुए, आयुष ने चुनौती दी, आयुष बोले "यह कहानी बनाई गई कि मैं अपने साले के पैसे उड़ा रहा हूं। क्या मुझे अपना आयकर विवरण साझा करना चाहिए?
लवयात्री के दौरान जब सलमान भाई ने मुझे फोन किया तो मेरी आंखों में आंसू आ गए। मैंने कहा 'माफ करें, मैंने आपका पैसा उड़ा दिया।' जब अंतिम के डिजिटल अधिकार सैटेलाइट और ओटीटी प्लेटफॉर्म को बेचे गए, तो मुझे राहत मिली।''
अर्पिता से शादी के बाद लगे आरोप
आयुष शर्मा ने सिद्धार्थ कन्नन के साथ बात करते हुए उन आरोपों पर भी चुप्पी तोड़ी है जो कि उनपर लगे थे। उन्होने कहा कि सोशल मीडिया ने अर्पिता से उनकी शादी को एक फाइनेंशियल कदम बताया था। आयुष ने कहा, 'लोग नहीं जानते कि जब मेरी शादी हुई तो मैंने सलमान खान से कहा था कि मैं एक्टिंग नहीं करना चाहता। मुझ पर भरोसा करो, मैंने 300 ऑडिशन दिए और दो में भी सफल नहीं हो सका, मैं यह नहीं कर सकता।'' सलमान ने कहा, ''बेटा तुम्हारी ट्रेनिंग अच्छी नहीं है, मैं तुम्हें ट्रेनिंग दूंगा।''
रुसलान को लेकर बिजी
इस वक्त आयुष शर्मा रुसलान को लेकर खबरों का हिस्सा है। फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो चुका है। सलमान खान भी इस फिल्म की प्रमोशन कर रहे हैं। बता दें कि काफी जल्दी फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications











