Salman Khan Girlfirend: बहन की पार्टी में सलमान की तीन एक्स गर्लफ्रेंड आईं, एक की प्रेग्नेंसी की उड़ी खबर

Salman Khan Girlfirend: ईद का माहौल था और बीती रात मनोरंजन जगत में ईद का जश्न मनाया गया। सलमान खान की बहन अर्पिता खान ने ईद की पार्टी रखी थी, जिसमें कई बड़े-बड़े सितारों ने हिस्सा लिया और इस पार्टी में सलमान खान भी आए।
अर्पिता खान की ईद पार्टी में बीती रात सितारों का तांता लगा। सलमान खान इस पार्टी में हैंडसम लुक में पहुंचे। सलमान, हमेशा की तरह, फॉर्मल ब्लैक शर्ट, जिसे उन्होंने नेवी ब्लू डेनिम ट्राउजर्स और ब्लैक शूज के साथ पेयर किया था, इस लुक में वो डैपर लग रहे थे।
अर्पिता खान की इस पार्टी में सलमान खान की तीन-तीन एक्स गर्लफ्रेंड्स पहुंची थीं और एक ही पार्टी में तीन-तीन एक्स गर्लफ्रेंड्स का पहुंचना हर किसी के लिए हैरानी भरा था।
कैटरीना कैफ
इस पार्टी में कैटरीना कैफ सफेद अनारकली सूट में पहुंची थीं। एक्ट्रेस का हैवी सूट उनपर काफी ज्यादा फब रहा था। कैटरीना को इस पार्टी में देखकर कई लोगों को लगा कि वो प्रेग्नेंट हैं। आपको बता दें, कैटरीना कैफ कभी सलमान खान के साथ रिलेशनशिप में थीं लेकिन अब उनकी शादी एक्टर विक्की कौशल से हुई।
लूलिया वंतूर
सलमान खान का रिश्ता लूलिया के साथ काफी ज्यादा चर्चा में रहा है। कहा जाता है कैटरीना से ब्रेकअप के बाद सलमान का दिल लूलिया पर आया था। लेकिन बीते काफी समय से उनके ब्रेकअप की खबरें सामने आ रही है। इस पार्टी में भी लूलिया ने अकेले ही एंट्री ली थी। लूलिया के लुक की बात करें तो उन्होंने इस पार्टी में ब्लू कलर का शरारा सूट पहना था, जिसमें वो काफी हॉट लग रही थीं।
संगीता बिजलानी
सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड की लिस्ट में संगीता बिजलानी का भी नाम आता है। कहा तो यह भी जाता है कि सलमान संगीता के संग शादी भी करने वाली थे लेकिन ऐन वक्त पर सलमान ने शादी से मना कर दिया था। संगीता ने इस पार्टी में व्हाइट कलर के सूट में नजर आई थीं।


Click it and Unblock the Notifications


