..................... Aayush Sharma came in support of his wife Arpita, gave a reply to the trollers - Hindi Filmibeat

Aayush Sharma: अपनी पत्नी अर्पिता के सपोर्ट में आए आयुष, ट्रोलर्स को दिया मुंहतोड़ जवाब

Aayush Sharma

Aayush Sharma: बॉलीवुड एक्टर आयुष शर्मा ने हाल ही में अपनी पत्नी अर्पिता खान के सपोर्ट में आकार बात की और ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब दिया। जाहिर है कि अर्पिता खान अपने मोटापे और अपने डार्क कर्लर की वजह से हमेशा ही ट्रोलिंग का सामना करती आई है, परंतु उन्होंने खुद कभी भी इसको लेकर अपनी राय नहीं रखी।

जाहिर है कि, सलमान खान की बहन अर्पिता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और आए दिन अपनी तस्वीरें शेयर करती हैं। लेकिन, अक्सर ही अर्पिता को उनके लुक के लिए ट्रोल किया जाता है।

ऐसे लोगों को आयुष शर्मा ने तगड़ा जवाब दिया है। दरअसल सोशल मीडिया पर अर्पिता के पति आयुष शर्मा का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें आयुष शर्मा उन लोगों को खरी-खरी सुनाते नजर आ रहे हैं, जो उनकी पत्नी अर्पिता को आए दिन उनके लुक की वजह से ट्रोल करते हैं।

आयुष का कहना है कि आज के दौर में बाहरी सुंदरता ही मायने रखती है। मन की खूबसूरती की कोई कीमत ही नहीं रह गई है। वीडियो में आयुष 'टेडएक्स प्लेटफॉर्म' पर अपनी बात रख रहे हैं।

वह कहते हैं, 'मेरी पत्नी अर्पिता को एक पब्लिक फिगर होने के कारण खूब निशाना बनाया जाता है। जब भी वह ऑनलाइन जाती हैं, कोई फोटो अपलोड करती हैं, तो लोग उनका मजाक बनाना शुरू कर देते हैं।'

आयुष ने कहा, 'मेरी बीवी को बढ़े हुए वजन के कारण लगातार ट्रोल किया जाता है। इन लोगों को लगता है कि वह एक सेलिब्रिटी हैं, तो उसे इतना मोटा नहीं होना चाहिए। उसका रंग सांवला क्यों है?

अर्पिता को सेलिब्रिटी की तरह डिजाइनर कपड़े पहनने चाहिए। जब कभी वह सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज डालती हैं, लोग तुरंत उसे डार्क कलर के लिए ट्रोल करने लगते हैं।'

आयुष आगे कहते हैं, 'अर्पिता जैसी भी हैं, वह खुद पर गर्व करती हैं। आज की दुनिया में आंतरिक सुंदरता की कोई कीमत नहीं रह गई है। यह कोई नहीं जानना चाहता कि आप एक इंसान के तौर पर कितने अच्छे हैं?

लोगों को बस बाहरी सुंदरता से मतलब है और वे यही देखना चाहते हैं। मुझे अपनी पत्नी पर गर्व है, क्योंकि वह अपने रंग को लेकर बहुत सहज है। उसने कभी ऐसे ट्रोलर्स को खुद पर हावी नहीं होने दिया। अर्पिता अपनी शर्तों पर जिंदगी जीती है।' खैर इस वीडियो को देखने के बाद हर कोई आयुष शर्मा की तारीफ कर रहा है।

Read more about: aayush sharma
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X