Aayush Sharma Birthday Bash पर पहुंचे सलमान खान, कंगना रनौत, शहनाज़ गिल सहित ढेरों स्टार्स, तस्वीरें

Aayush Sharma Birthday Bash

Aayush Sharma Birthday Bash पर बॉलीवुड के ढेरों स्टार्स ने रंग जमाया। 26 अक्टूबर को एक्टर आयुष शर्मा अपना जन्मदिन मना रहे हैं और पत्नी अर्पिता खान शर्मा ने उनके लिए एक शानदार पार्टी रखी। इस पार्टी में सलमान खान, अरबाज़ खान और सोहेल खान ने शिरकत की।

आयुष शर्मा ने पहले मीडिया के साथ भी केक काटा और उन्हें उनके जन्मदिन पर आने के लिए धन्यवाद भी कहा। इसके बाद आयुष ने परिवार और दोस्तों के साथ अपने जन्मदिन का केक काटा। उनके दोनों बच्चे, आहिल और आयत इस मौके पर उनके साथ थे।

वहीं इस पार्टी में ढेरों बॉलीवुड सितारे शामिल हुए लेकिन सबसे ज़्यादा हैरानी अगर किसी को देखकर हुई तो वो थीं कंगना रनौत। अब कंगना रनौत इस पार्टी में सलमान खान के साथ बढ़ती नज़दीकी की वजह से पहुंची या आयुष की ये बता पाना मुश्किल है।

हिमाचल की बेटी कंगना

हिमाचल की बेटी कंगना

दरअसल, कंगना रनौत, हिमाचल से ताल्लुक रखती हैं और वहीं आयुष शर्मा का परिवार, हिमाचल की राजनीति का स्तंभ है। शायद यही कारण है कि कंगना रनौत, हाल ही में अर्पिता खान शर्मा की ईद पार्टी में भी आमंत्रित थीं।

बीमारी के बावजूद पहुंचे सलमान

बीमारी के बावजूद पहुंचे सलमान

सलमान खान को हाल ही में डेंगू हुआ था और वो अभी भी काम से ब्रेक पर हैं और आराम कर रहे हैं। लेकिन फिर भी वो आयुष के जन्मदिन की पार्टी का हिस्सा बनने पहुंचे।

एक साथ दिखे तीनों भाई

एक साथ दिखे तीनों भाई

सलमान खान के अलावा, अर्पिता खान शर्मा के बाकी दोनों भाई, अरबाज़ खान और सोहेल खान भी आयुष के जन्मदिन की पार्टी में पहुंचे। गौरतलब है कि अरबाज़, आयुष को अपनी फिल्म डॉली की डोली से लॉन्च करने वाले थे। बाद में सलमान खान ने उन्हें लवयात्री से लॉन्च किया।

दोस्तों ने की शिरकत

दोस्तों ने की शिरकत

पार्टी में आयुष शर्मा के कुछ खास दोस्त भी पहुंचे जिनमें वरूण शर्मा, मनीष मल्होत्रा, मुकेश छाबड़ा और वलूशा डीसूज़ा शामिल थे।

ज़हीर - सोना

ज़हीर - सोना

काफी समय से अफेयर की खबरों के कारण सुर्खियों में रहने वाले खास दोस्त ज़हीर इक़बाल और सोनाक्षी सिन्हा भी इस पार्टी में शामिल हुए। सोनाक्षी और ज़हीर की मुलाकात, सलमान खान की ही एक पार्टी में हुई थी।

दोस्तों का रीयूनियन

दोस्तों का रीयूनियन

इस दौरान, सोनाक्षी और ज़हीर, अपने दोस्तों के साथ कैमरों के लिए पोज़ करते दिखाई दिए। इनमें जावेद जाफरी के बेटे मीज़ान भी शामिल हैं जिनका नाम सलमान खान की अगली फिल्म से जोड़ा जा रहा था।

दिखे शेरा

दिखे शेरा

सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा ने भी इस पार्टी में शिरकत की। वहीं शब्बीर अहलूवालिया अपनी पत्नी कांची कौल के साथ इस पार्टी का हिस्सा बने तो चंकी पांडे अकेले ही नज़र आए।

हैप्पी बर्थ डे आयुष

हैप्पी बर्थ डे आयुष

आयुष शर्मा दशहरा पर #AS03 और अब दिवाली पर #AS04 के नाम से दो टीज़र दिखा चुके हैं। अब ये दोनों अगल फिल्में हैं या एक ही फिल्म है, इसकी पुष्टि फिलहाल किसी ने नहीं की है। आयुष को उनके आने वाले प्रोजेक्ट्स के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं!

गौरतलब है कि आयुष शर्मा ने फिल्म लवयात्री से बॉलीवुड में अपना कदम रखा था। इसके बाद वो सलमान खान के साथ महेश मांजरेकर की फिल्म अंतिम द फाईनल ट्रुथ में दिखाई दिए। उन्होंने कैटरीना कैफ की बहन इसाबेल कैफ के साथ कथा नाम की एक फिल्म की शूटिंग भी शुरू की थी लेकिन ये फिल्म बीच में ही अटक गई। आयुष शर्मा, सलमान खान के साथ कभी ईद कभी दिवाली की शूटिंग भी शुरू करने वाले थे लेकिन उन्हें ये फिल्म समझ नहीं आ रही थी और सलमान खान से इजाज़त लेकर आयुष ने ये फिल्म छोड़ दी।

क्या आने वाली हैं दो फिल्में?

अब आयुष शर्मा ने दो फिल्में अनाउंस कर दी हैं। AS04 का टीज़र भी आयुष शर्मा ने अपने जन्मदिन पर लॉन्च कर दिया है। इस फिल्म में आयुष शर्मा रफ टफ रॉकस्टार की भूमिका में दिखाई देंगे। आयुष शर्मा को उनकी आखिरी फिल्म अंतिम द फाईनल ट्रुथ के लिए तारीफें मिली थीं और सलमान खान के फिल्म में होने के बावजूद, आयुष को नोटिस किया गया था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X